Breaking News
Karnal News: जमीन के ठेके के विवाद में खूनी खेल, बहू की हत्या करने वाले 75 साल के ससुर को उम्रकैदKaithal News: गूगल से ढूंढा सैमसंग केयर का नंबर, कैथल के ज्वैलर के खाते से उड़ गए 1.07 लाखHaryana Weather Update: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, रेवाड़ी-दादरी में गिरे ओले, नूंह में 4 बजे ही छा गया अंधेरादिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन, ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो’ के नारे; कई हिरासत मेंहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, हिसार में 24 घंटे से बिजली गुल; सड़क पर उतरे लोगKarnal News: जमीन के ठेके के विवाद में खूनी खेल, बहू की हत्या करने वाले 75 साल के ससुर को उम्रकैदKaithal News: गूगल से ढूंढा सैमसंग केयर का नंबर, कैथल के ज्वैलर के खाते से उड़ गए 1.07 लाखHaryana Weather Update: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, रेवाड़ी-दादरी में गिरे ओले, नूंह में 4 बजे ही छा गया अंधेरादिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन, ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो’ के नारे; कई हिरासत मेंहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, हिसार में 24 घंटे से बिजली गुल; सड़क पर उतरे लोग

King Cobra Viral: 70 वाला पव्वा पी लिया क्या?’, लड़खड़ाते किंग कोबरा का वीडियो वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

King Cobra Viral: 70 वाला पव्वा पी लिया क्या?', लड़खड़ाते किंग कोबरा का वीडियो वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

70 वाला पव्वा पी लिया क्या?’, लड़खड़ाते किंग कोबरा का वीडियो वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

King Cobra Viral: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन सांपों के हैरतअंगेज़ वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन इस बार इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। वायरल क्लिप में एक भारी-भरकम किंग कोबरा ज़मीन पर सीधा खड़े होने की जद्दोजहद करता दिख रहा है, लेकिन जैसे ही वह फन उठाकर संतुलन बनाने की कोशिश करता है, उसका शरीर डगमगा जाता है और वह सीधे ज़मीन पर गिर पड़ता है।

‘पक्का पव्वा पिया है…’: कमेंट सेक्शन में आई मीम्स की बाढ़

विज्ञापन

X (पूर्व में ट्विटर) पर @Mountain4u नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर यूज़र्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। कमेंट सेक्शन में मज़ाकिया प्रतिक्रियाओं का अंबार लग गया है। एक यूज़र ने चुटकी लेते हुए लिखा, “सांप खुद को संभाल नहीं पा रहा, लगता है पक्का 70 वाला पव्वा ही पिया है।” वहीं दूसरे यूज़र ने टिप्पणी की, “नागपंचमी पर इस बार किसी ने दूध की जगह लग रहा है अंग्रेजी पिला दी!” एक अन्य ने लिखा कि अब तक तो सिर्फ इंसानों के लड़खड़ाने के वीडियो आते थे, अब लगता है जानवरों ने भी शुरुआत कर दी है।

क्या सचमुच नशे में झूम रहा था कोबरा? जानिए विशेषज्ञों का नज़रिया

भले ही लोग इस वीडियो को देखकर मज़ाक बना रहे हों, लेकिन वन्यजीव विशेषज्ञों और सर्प विशेषज्ञों (Herpetologists) का कहना है कि यह मामला हंसे जाने जैसा बिल्कुल नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोई भी सरीसृप या सांप कभी शराब या नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करता।

सांप का इस तरह से संतुलन खोना और फन न उठा पाना उसकी बेहद नाजुक सेहत की ओर इशारा करता है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब सांप किसी घातक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारी) से पीड़ित हो, उसके शरीर में डिहाइड्रेशन (पानी की गंभीर कमी) हो गई हो, या फिर किसी दूसरे बड़े जानवर से लड़ाई के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट लगी हो। ऐसी हालत में सांप का मस्तिष्क उसके शरीर के मांसपेशियों पर से नियंत्रण खो बैठता है, जिससे वह इंसानों की तरह लड़खड़ाता हुआ प्रतीत होता है।

यह भी पढ़ें– Travel Viral: बदलापुर से गोरेगांव तक 6 घंटे का सफर, ₹35,000 सैलरी वाले कर्मचारी की कहानी वायरल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।