Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Kurukshetra Farmer Cyber Fraud: कुरुक्षेत्र में किसान को भारी पड़ी 10 रुपये की फीस, शातिरों ने खाते से उड़ाए 7.65 लाख

Kurukshetra Farmer Cyber Fraud: कुरुक्षेत्र में किसान को भारी पड़ी 10 रुपये की फीस, शातिरों ने खाते से उड़ाए 7.65 लाख

Kurukshetra Farmer Cyber Fraud: कुरुक्षेत्र में किसान को भारी पड़ी 10 रुपये की फीस, शातिरों…

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Farmer Cyber Fraud: अगर आप भी अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मरम्मत के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजते हैं, तो बेहद सावधान हो जाइए। कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में एक ऐसी ही लापरवाही ने किसान देवेंद्र सिंह को पाई-पाई के लिए तरसा दिया है। महज 10 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने के फेर में किसान के बैंक खाते से 7.65 लाख रुपये की मोटी रकम गायब हो गई। पीड़ित ने इस शातिर ठगी के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद साइबर सेल ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप लिंक खोलते ही बैकग्राउंड में डाउनलोड हुआ ‘रिमोट ऐप’

विज्ञापन

पीड़ित किसान देवेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 15 जून को उनके घर में लगा लॉयड कंपनी का एसी अचानक बंद हो गया था। भीषण गर्मी से परेशान होकर उन्होंने कंपनी के मैकेनिक को बुलाने के लिए गूगल पर लॉयड का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। वहां मिले एक मोबाइल नंबर पर जब उन्होंने कॉल की, तो दूसरी तरफ मौजूद शख्स ने खुद को कंपनी का बड़ा अधिकारी बताया और दावा किया कि शिकायत दर्ज होते ही एक घंटे के भीतर मैकेनिक घर पहुंच जाएगा। इसके तुरंत बाद ठग ने किसान के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और कहा कि शिकायत पूरी करने के लिए 10 रुपये की मामूली फीस ऑनलाइन भरनी होगी।

यूपीआई पिन अपने आप बदलने लगा, पीड़ित के उड़े होश

किसान ने जैसे ही उस लिंक को खोला और अपनी जानकारियां दर्ज कीं, उनके मोबाइल में बैकग्राउंड में अपने आप एक अज्ञात ऐप डाउनलोड हो गया। देवेंद्र ने जब 10 रुपये की पेमेंट करने की कोशिश की, तो भुगतान फेल हो गया। इसके बाद उनके फोन पर संदिग्ध नंबरों से कॉल आने लगीं, जिससे घबराकर उन्होंने वे नंबर ब्लॉक कर दिए। इसके कुछ देर बाद वह लिंक भी फोन से गायब हो गया। इस जालसाजी का असर यह हुआ कि इसके बाद देवेंद्र जब भी पेटीएम से कोई भुगतान करने की कोशिश करते, उनका यूपीआई पिन अपने आप बदल जाता। वे नया पिन बनाते, लेकिन दो-तीन ट्रांजैक्शन के बाद पिन फिर ब्लॉक या चेंज हो जाता।

केसीसी खाते से 6 बार में साफ किए साढ़े सात लाख से ज्यादा

इस तकनीकी गड़बड़ी को किसान समझ ही पाते कि कल यानी 1 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ मैसेज गिरने लगे। ठगों ने उनके जमीन की लिमिट वाले किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खाते को अपना निशाना बनाया था। शातिरों ने महज कुछ ही मिनटों के भीतर 6 अलग-अलग ट्रांजैक्शन करके पूरे 7 लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से मिले विवरण के मुताबिक, खाते से क्रमशः 3 लाख, 2.99 लाख, 98 हजार, 51 हजार, 10 हजार और 7 हजार रुपये उड़ाए गए। कुरुक्षेत्र साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर उस फर्जी बैंक खाते और मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है, जहां यह रकम ट्रांसफर हुई है।

यह भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में ग्रामीण रोजगार का महामंथन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।