Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: पिहोवा लूटकांड के तीनों आरोपी 8 दिन के पुलिस रिमांड पर, भाग रहे बदमाश को लगी गोली

Kurukshetra News: पिहोवा लूटकांड के तीनों आरोपी 8 दिन के पुलिस रिमांड पर, भाग रहे बदमाश को लगी गोली

पिहोवा लूटकांड के तीनों आरोपी 8 दिन के पुलिस रिमांड पर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के पूर्व सदस्य एवं ठेकेदार सतपाल सिंह से हुई 2 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार किए गए तीनों शातिर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें गहन पूछताछ और सामान की बरामदगी के लिए 8 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ अभी और आशीष उर्फ बिल्ला (दोनों निवासी बलबेड़ा) तथा अमित उर्फ अंकित (निवासी हजवाना, जिला कैथल) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले से ही चोरी व स्नैचिंग जैसे मामलों में जमानत पर बाहर चल रहे थे।

विज्ञापन

1 सितंबर को दिया था वारदात को अंजाम, हरिद्वार भाग निकले थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, HSGMC के पूर्व सदस्य सतपाल सिंह गत 1 सितंबर की शाम को अपनी मोटरसाइकिल से मिस्त्री को 2 लाख रुपये का भुगतान करने जा रहे थे। जब वह गुहला-चीका रोड स्थित हुडा ग्राउंड के समीप पहुंचे, तो एक ही बाइक पर सवार होकर आए तीनों बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

सन्नाटा मिलते ही बदमाशों ने सतपाल सिंह को जोरदार धक्का दिया, जिससे वे चलती बाइक समेत सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए। इसके बाद बदमाश उनका पैसों से भरा बैग छीनकर स्योंसर जंगल की राह होते हुए रफूचक्कर हो गए। घायल सतपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पिहोवा सिटी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और जांच CIA-2 को सौंपी गई। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी वारदात के तुरंत बाद हरिद्वार भाग गए थे, जहां से CIA-2 की विशेष टीम ने उन्हें दबोच लिया।

पेशाब के बहाने गाड़ी रुकवाकर भागा आरोपी, पुलिस एनकाउंटर में हुआ पस्त

हरिद्वार से आरोपियों को वापस कुरुक्षेत्र लाते समय लाडवा रोड पर कड़ामी गांव के पास एक नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। आरोपी अभिषेक ने पुलिस गाड़ी में पेशाब करने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। जैसे ही दो पुलिसकर्मी उसे सड़क किनारे ले गए, उसने अचानक दोनों जवानों को जोरदार धक्का दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने उसे तुरंत सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन जब वह नहीं रुका तो जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई। गोली सीधे अभिषेक की बाईं टांग में जा लगी और वह कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत काबू में किया और इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया।

रिमांड के दौरान बरामद होगी रकम और बाइक

अदालत द्वारा मंजूर किए गए 8 दिनों के रिमांड के दौरान पुलिस टीम आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 2 लाख रुपये की पूरी नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास करेगी। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि जमानत पर बाहर आने के बाद इस गिरोह ने इलाके में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें–  फरीदाबाद में हनीट्रैप का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो के नाम पर 1 लाख वसूलती महिला गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।