Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, कनाडा से लौटे इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, पसरा मातम

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, कनाडा से लौटे इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, पसरा मातम

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, कनाडा से लौटे इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, पसरा मातम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पिहोवा इलाके में एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। 10 साल के वीजा पर कनाडा जाकर महज चार महीने में वतन लौटा 27 वर्षीय सिमरनजीत सिंह ढांड-पिहोवा मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। सिमरनजीत अपने माता-पिता का अकेला सहारा था। तेज रफ्तार कार की सीधी भिड़ंत में सिर में गंभीर चोट आने से उसने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही गांव डडवाना में शोक की लहर दौड़ गई है और बूढ़े मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के समय सिमरनजीत अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पिहोवा से अपने गांव डडवाना की तरफ लौट रहा था। रात करीब 11 बजे जब वह ढांड-पिहोवा मार्ग पर असमानपुर गांव के श्मशान घाट के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सिमरनजीत उछलकर कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा और उसका काफी खून बह गया।

विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद रुका कार चालक, फिर तड़पता छोड़ हुआ रफूचक्कर

मृतक के पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कार (HR75D-2314) का चालक कुछ दूरी पर रुका और उतरकर सिमरनजीत के पास भी आया। लेकिन जैसे ही उसने युवक को खून से लथपथ और बेसुध हालत में देखा, तो वह मदद करने के बजाय तुरंत गाड़ी में बैठा और मौके से रफूचक्कर हो गया।

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इंसानियत दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल सिमरनजीत को तुरंत कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के चक्करों में थम गई सांसें

सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सिमरनजीत की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआईएमईआर (PGI) सेक्टर-32 चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे एम्बुलेंस से चंडीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन मजबूरी में उसे वापस कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बहन के रोकने पर भी नहीं रुका था, गांव आकर चलाने लगा था बस

सिमरनजीत की कहानी दिल को छू लेने वाली है। वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान था, जबकि उसकी बड़ी बहन शादी के बाद अपने पति के साथ कनाडा में ही सेटल है। परिवार के कहने पर सिमरनजीत भी 10 साल के वीजा पर कनाडा गया था। हालांकि, उसका मन वहां नहीं लगा और महज चार महीने रहने के बाद वह वापस अपने गांव डडवाना लौट आया।

कनाडा में मौजूद उसकी बहन और माता-पिता ने उसे वहीं रुकने के लिए काफी समझाया था, लेकिन वह गांव वापस आने की अपनी जिद पर अड़ा रहा। गांव लौटने के बाद वह कुरुक्षेत्र-बाबैन रूट पर प्राइवेट बस चलाने लगा था।

पुलिस ने दर्ज किया केस, कार नंबर के आधार पर तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पिहोवा पुलिस की टीम जांच में जुट गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस जब हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची, तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। बाद में अस्पताल से युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने मृतक के पिता गुरमीत सिंह के बयानों के आधार पर कार नंबर (HR75D-2314) के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून धीमा, अंबाला-करनाल में 51% कम बरसे बादल, भिवानी में 117% ज्यादा बारिश, जानें वजह

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।