Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में तड़के खूनी खेल, आढ़ती पर जानलेवा हमला, 1.5 लाख कैश लूटकर भागे बदमाश

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में तड़के खूनी खेल, आढ़ती पर जानलेवा हमला, 1.5 लाख कैश लूटकर भागे बदमाश

कुरुक्षेत्र में बेखौफ लुटेरे: दुकान खोलते ही आढ़ती का फोड़ा सिर, डेढ़ लाख रुपये लूटे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: धर्मनगरी की मुख्य अनाज मंडी में सोमवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार में सवार होकर आए बदमाशों ने एक फल-सब्जी आढ़ती पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने आढ़ती को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और दुकान में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये का कैश लूटकर आसानी से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में आढ़ती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दुकान खोलते ही टूट पड़े कार सवार बदमाश

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गोविंदगढ़ निवासी 33 वर्षीय संजय कुमार की अनाज मंडी में दुकान नंबर 290 पर फल और सब्जी की आढ़त है। सोमवार तड़के करीब 3 बजे संजय अपने पल्लेदार विकास और अभिषेक के साथ दुकान खोलकर फल-सब्जियों की पेटियां बाहर रखवा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार दुकान के आगे आकर रुकी। कार से उतरते ही 4-5 नकाबपोश युवकों ने बिना कुछ कहे संजय पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला बोल दिया।

बीच-बचाव करने आए पल्लेदारों को भी धमकाया

हमलावरों ने संजय के सिर पर सीधे वार किए, जिससे वह वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। परिजनों का दावा है कि मारपीट में उसके सिर में गंभीर टांके आए हैं और हाथ-पैर में भी फ्रैक्चर हुआ है। दुकान पर मौजूद पल्लेदार अभिषेक और विकास ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन्हें भी हथियार दिखाकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

किसानों को देने के लिए रखा था कैश

घायल के चचेरे भाई योगेश कुमार ने बताया कि संजय ने मंडी में सब्जी लेकर आने वाले किसानों और व्यापारियों को भुगतान करने के लिए दुकान में डेढ़ लाख रुपये कैश रखे हुए थे। हमलावर संजय को बदहवास हालत में छोड़कर वह पूरा कैश समेट ले गए। जब आसपास के अन्य दुकानदारों ने शोर सुना और दौड़कर मौके पर पहुंचे, तो आरोपी अपनी कार में बैठकर तेजी से फरार हो गए।

पुलिस फुटेज खंगालने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल आढ़ती को पहले लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर गाड़ी के नंबर और हमलावरों की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें–  मीरी-पीरी कॉलेज विवाद, आज टेकओवर करने पहुंचेगी HSGMC, हाईकोर्ट में SGPC की सुनवाई पर टिकी नजरें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।