Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के बारवा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे पर लटका मिला शव, पति और ससुर पर हत्या की FIR

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के बारवा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे पर लटका मिला शव, पति और ससुर पर हत्या की FIR

कुरुक्षेत्र के बारवा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे पर लटका मिला शव, पति और ससुर पर हत्या की FIR

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले के बारवा गांव से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 28 वर्षीय विवाहिता शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिवानी का शव उसके ससुराल के कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया और ससुराल पक्ष पर शिवानी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे पर लटकाने का सीधा आरोप लगाया है।

शादी के बाद से ही प्रताड़ना का दौर, चरित्र पर शक का आरोप

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के पिता बरखा राम (निवासी देवीदास पुरा) ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी की शादी 11 नवंबर 2025 को बारवा निवासी हरप्रीत सिंह के साथ हुई थी, जो भादसों शुगर मिल में कार्यरत है। शादी में करीब 10 तोले सोना और तमाम घरेलू सामान देने के बावजूद ससुराल वाले उसे छोटी-छोटी बातों पर ताने देते थे। पिता का आरोप है कि ससुर केहर सिंह शिवानी के चरित्र पर बेबुनियाद शक करता था और उसे ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से परेशान करता था।

पंचायत के फैसले के बाद 13 अगस्त को ही लौटी थी ससुराल

परिजनों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले ससुराल वालों ने शिवानी के साथ मारपीट की और उसे उसकी बुआ के घर छोड़ आए थे। इसके बाद मामला बिरादरी की पंचायत तक पहुंचा। पंचायत में काफी मान-मनोव्वल और आगे से तंग न करने के आश्वासन के बाद बीते 13 अगस्त को ही शिवानी को दोबारा उसके ससुराल बारवा भेजा गया था। लेकिन इसके महज 11 दिन बाद ही सोमवार रात पौने 9 बजे परिजनों को ससुर का फोन आया कि शिवानी ने फांसी लगा ली है।

ससुर ने सफाई में कहा- दरवाजा अंदर से बंद था

दूसरी ओर, आरोपों को खारिज करते हुए ससुर केहर सिंह का कहना है कि घटना के वक्त कमरे के बाहर पर्दा लगा था और दरवाजा बंद था। उन्होंने दावा किया कि घटना से कुछ समय पहले ही शिवानी के पिता उससे मिलकर गए थे और उस वक्त सब कुछ सामान्य था।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए केयूके (KUK) थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि मायके पक्ष के बयानों और शिकायत के आधार पर पति हरप्रीत सिंह, ससुर केहर सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।