Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

कुरुक्षेत्र के धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के निवासी धूमन सिंह किरमच को हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पीपुल्स आर्मरेसलिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (PAI) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति झंगियानी तथा एसोसिएशन के एडवाइजर प्रवीण डबास ने संयुक्त रूप से धूमन सिंह किरमच के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस नियुक्ति से प्रदेश भर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

जिला स्तर पर होगा ढाँचे का विस्तार, ग्रामीण प्रतिभाओं की होगी खोज

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद धूमन सिंह किरमच ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हरियाणा के हर कोने में आर्म रेसलिंग को लोकप्रिय बनाना है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में संगठन की संरचना का विस्तार किया जाएगा और जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्म रेसलिंग को केवल शहरी इलाकों तक सीमित न रखकर ग्रामीण अंचलों तक ले जाया जाएगा ताकि गांवों में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का अवसर मिल सके।

नशे के खिलाफ हथियार बनेगा खेल, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का संकल्प

किरमच ने युवाओं को नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा ऊर्जा को सही दिशा देना बेहद जरूरी है। आर्म रेसलिंग के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का विकास किया जाएगा। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की खेल नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार के प्रोत्साहन से प्रदेश के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में डंका बजाया है और अब आर्म रेसलिंग में भी राज्य के युवाओं को नया मुकाम दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  एक्सप्रेसवे पर कचरा गाड़ी बनी आग का गोला, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।