Breaking News
‘वोट चोरी’ की साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर फोड़ने की कोशिश कर रहा निर्वाचन आयोग : कांग्रेसलुधियाना में सनसनीखेज वारदात, युवक का कटा हाथ करियाना दुकानदार को थमाया; अस्पताल में मौतBhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जला‘वोट चोरी’ की साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर फोड़ने की कोशिश कर रहा निर्वाचन आयोग : कांग्रेसलुधियाना में सनसनीखेज वारदात, युवक का कटा हाथ करियाना दुकानदार को थमाया; अस्पताल में मौतBhiwani student attack case: भिवानी में कार से टक्कर मारकर बीबीए छात्र के हाथ-पैर तोड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जला

Kurukshetra News 14 सितंबर को सिर पर बंधना था सेहरा, कुरुक्षेत्र में डीजे विवाद के बाद दूल्हा गिरफ्तार

Kurukshetra News 14 सितंबर को सिर पर बंधना था सेहरा, कुरुक्षेत्र में डीजे विवाद के बाद दूल्हा गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र में डीजे विवाद के बाद दूल्हा गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की शोरगिर बस्ती में रविवार की रात शादी की खुशियां अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गईं। घर में डीजे बजाने को लेकर पड़ोसी आपस में इस कदर भिड़े कि लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस खूनी झड़प में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के कई लोग लहूलुहान हो गए। लेकिन मामले ने तूल तब पकड़ा जब पुलिस ने 14 सितंबर को दूल्हा बनने जा रहे चांद को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई से भड़के घायल पक्ष के परिजनों ने सोमवार रात सिविल अस्पताल परिसर में पुलिस के खिलाफ जोरदार हंगामा काटा। परिजनों का सीधा आरोप है कि पुलिस पीड़ितों की बात सुनने के बजाय एकतरफा कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

जुए और डीजे को लेकर बढ़ा विवाद, शादी वाले घर पर हमला!

दूल्हे चांद के पिता के मुताबिक, उनके घर में 14 सितंबर को बेटे का विवाह है, जिसकी तैयारियों को लेकर घर में डीजे बज रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, जिन्होंने डीजे बंद न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया।

हैरानी की बात यह रही कि जब यह पूरी वारदात हुई, तब दूल्हे के पिता शादी का कार्ड बांटने के सिलसिले में पंजाब गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें पता चला कि झड़प में उनकी पत्नी और बेटे समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

परिजनों का आरोप: “पीड़ितों का इलाज कराने के बजाय दूल्हे को उठा ले गई पुलिस”

अस्पताल में रोते-बिलखते परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का कहना है कि चांद की मां और अन्य लोग अस्पताल में बिस्तर पर पड़े कराह रहे थे, लेकिन पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाने और उनकी शिकायत पर निष्पक्ष जांच करने के बजाय 14 तारीख के दूल्हे चांद को हिरासत में ले लिया।

आरोप तो यह भी है कि पुलिस घर में मौजूद एक नाबालिग बच्चे को भी अपने साथ थाने घसीट ले गई। शादी के महज कुछ दिन पहले घर के चिराग की गिरफ्तारी से पूरे परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं।

सूचना मिलते ही पहुंची डायल 112, पुलिस बोली— ‘दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ है केस’

सोमवार रात जब सिविल अस्पताल में घायलों के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू की, तो हालात को संभालने के लिए डायल 112 की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराने की कोशिश की।

पूरे मामले पर सुभाष मंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि यह दो पड़ोसियों के बीच का झगड़ा है, जिसमें दोनों ही तरफ से शिकायतें आई थीं। निष्पक्ष जांच करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी के अनुसार, दूल्हे चांद समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि कानून के मुताबिक जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– दोस्तों संग आइसक्रीम खाने निकले 16 साल के राजीव की कार से कुचलकर मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।