Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थानम् में भड़की भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थानम् में भड़की भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थानम् में भड़की भीषण आग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के प्रमुख धार्मिक केंद्र गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर में देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां नए बन रहे सत्संग हॉल से अचानक धुएं के गुबार उठने लगे। देखते ही देखते टीन शैड से बने इस विशालकाय हॉल में आग की भयानक लपटें उठने लगीं। संस्थान में मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और खुद भी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।

फॉल्स सीलिंग के काम के दौरान स्पार्किंग बनी वजह

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, संस्थानम् में पिछले करीब एक साल से 140 फुट लंबे और 80 फुट चौड़े विशाल टीन शैड का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे सत्संग हॉल का रूप दिया जा रहा था। हॉल की छत पर इंसुलेशन के लिए फोम लगाने और बिजली की अंडरग्राउंड फिटिंग व सजावट का काम अंतिम चरण में था। शनिवार शाम काम के दौरान अचानक बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई, जिसने छत पर लगे फोम को अपनी चपेट में ले लिया। ज्वलनशील फोम होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए लपटों पर पानी की बौछारें कीं और आग को संस्थान के बाकी हिस्सों में फैलने से रोक लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। संस्थान प्रबंधन और दमकल अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल आग से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हादसे के सटीक कारणों की तकनीकी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में खंभे से टकराकर बनी आग का गोला कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।