Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र मंडी में धान सीजन की दस्तक, 1509 किस्म की आवक शुरू, मार्केट कमेटी ने पूरी कीं तैयारियां

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र मंडी में धान सीजन की दस्तक, 1509 किस्म की आवक शुरू, मार्केट कमेटी ने पूरी कीं तैयारियां

कुरुक्षेत्र मंडी में धान सीजन की दस्तक, 1509 किस्म की आवक शुरू, मार्केट कमेटी ने पूरी कीं तैयारियां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: हरियाणा की प्रमुख मंडियों में शुमार कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में खरीफ विपणन सीजन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। धान की नई फसल लेकर मंडी पहुंच रहे किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए मंडी प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंडी परिसर में साफ-सफाई से लेकर सड़कों के रखरखाव तक का काम तेजी से निपटाया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने तैयारियों का ब्योरा देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में मंडी में आवक कई गुना बढ़ने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर की सड़कों पर पैचवर्क का काम करवाया जा रहा है, ताकि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही में कोई रुकावट न आए।

विज्ञापन

अटल कैंटीन और पीने के पानी के पुख्ता इंतजाम

सचिव हरजीत सिंह ने आश्वस्त किया कि मंडी में अपनी फसल बेचने आने वाले किसानों को किसी तरह की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में किसानों और मजदूरों के लिए पीने के ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, कम दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाली ‘अटल किसान-मजदूर कैंटीन’ को भी पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है।

लिफ्टिंग के लिए ठेकेदारों को सख्त हिदायत, 1509 की प्राइवेट खरीद जारी

अक्सर सीजन के चरम पर मंडियों में फसल का उठान न होने से लगने वाले जाम पर बोलते हुए सचिव ने कहा कि इस बार उठान व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संबंधित ठेकेदारों को स्पष्ट और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं ताकि खरीद के साथ-साथ धान का उठान समय पर होता रहे। इससे न तो आढ़तियों को जगह की कमी का सामना करना पड़ेगा और न ही किसानों को अपनी उपज तिरपालों के नीचे रोकनी पड़ेगी।

फिलहाल मंडी में धान की अगेती 1509 किस्म की आवक शुरू हो चुकी है। इस किस्म की खरीद निजी व्यापारियों (प्राइवेट खरीदारों) द्वारा की जा रही है, जहां किसानों को उनकी फसल के वाजिब दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में सरकारी एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अन्य किस्मों की खरीद भी विधिवत शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरा एक साल का मासूम, डूबने से मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।