Breaking News
Jind Dhakal Ashram Sadhvi Attack: डेरे में खून से लथपथ मिलीं साध्वी, जींद के ढाकल गांव में अज्ञात बदमाशों ने बोला धावा, अग्रोहा रेफरMahendragarh News: हकेवि के विद्यार्थी जतिन का दिल्ली ड्यूटी फ्री कंपनी में चयन, कुलपति ने दी बधाईबदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; रेस्क्यू टीमें रवानाSatlok Ashram Firing Case: सतलोक आश्रम फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 5 हजार में दी गई थी सुपारी, विदेश से रची गई थी पूरी साजिशPanipat News: समालखा में दहला देने वाली वारदात, 10 लाख की रंगदारी के लिए कपड़ा व्यापारी को दुकान से घसीटकर पीटाJind Dhakal Ashram Sadhvi Attack: डेरे में खून से लथपथ मिलीं साध्वी, जींद के ढाकल गांव में अज्ञात बदमाशों ने बोला धावा, अग्रोहा रेफरMahendragarh News: हकेवि के विद्यार्थी जतिन का दिल्ली ड्यूटी फ्री कंपनी में चयन, कुलपति ने दी बधाईबदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; रेस्क्यू टीमें रवानाSatlok Ashram Firing Case: सतलोक आश्रम फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 5 हजार में दी गई थी सुपारी, विदेश से रची गई थी पूरी साजिशPanipat News: समालखा में दहला देने वाली वारदात, 10 लाख की रंगदारी के लिए कपड़ा व्यापारी को दुकान से घसीटकर पीटा

Yamunanagar News: यमुनानगर में खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरा एक साल का मासूम, डूबने से मौत

Yamunanagar News: यमुनानगर में खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरा एक साल का मासूम, डूबने से मौत

यमुनानगर में खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरा एक साल का मासूम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के प्रतापनगर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव अराईयांवाला में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके के लोगों का कलेजा कंपा दिया। यहां एक निजी नर्सरी परिसर में बने पानी के गड्ढे में गिरने से एक वर्षीय मासूम बच्चे की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त बच्चा खेलते-खेलते तीन फीट गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया था। काफी देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद वह गड्ढे में बेसुध तैरता मिला। बदहवास पिता बच्चे को कपड़े में लपेटकर तुरंत अस्पताल भागा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कपड़े धो रही थी मां, खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गया सिद्धांत

विज्ञापन

मृतक बच्चे की पहचान एक वर्षीय सिद्धांत के रूप में हुई है, जो अपने पिता शिव का सबसे छोटा बेटा था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला शिव अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ अराईयांवाला स्थित एक पौधे की नर्सरी में ही रहता है और वहीं मजदूरी का काम करता है। शिव ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे वह नर्सरी में काम में लगा हुआ था और उसकी पत्नी पास ही कपड़े धो रही थी। इसी बीच सबसे छोटा बेटा सिद्धांत खेलते-खेलते नर्सरी में सिंचाई के लिए बनाए गए लगभग तीन फीट गहरे पानी के गड्ढे की तरफ चला गया और अचानक उसमें जा गिरा।

गोद में लेकर अस्पताल भागा पिता, लेकिन तब तक थम चुकी थीं सांसें

काफी देर तक जब सिद्धांत आसपास दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। उन्होंने पूरे नर्सरी परिसर में उसकी खोजबीन शुरू की। तलाशते हुए जब शिव पानी के गड्ढे के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए; सिद्धांत पानी के अंदर डूबा हुआ था। पिता ने तुरंत उसे बाहर निकाला और कपड़े में लपेटकर गोद में उठाए बदहवास हालत में सीधे अस्पताल की ओर दौड़ा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, गांव में मातम

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह (मॉर्चुरी) में रखवाया। शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की और शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे रोते-बिलखते माता-पिता को सौंप दिया। एक साल के मासूम की इस तरह अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें–  यमुनानगर जिला बार चुनाव आज, 1,758 वकील चुनेंगे नई कार्यकारिणी, शाम को ही आ जाएंगे नतीजे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।