Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Kurukshetra News: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर हरियाणा में बड़ा आयोजन, 27 जिलों में पहुंचेगी पवित्र मिट्टी

Kurukshetra News: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर हरियाणा में बड़ा आयोजन, 27 जिलों में पहुंचेगी पवित्र मिट्टी

वाराणसी से हरियाणा आई संत रविदास जन्मस्थली की पवित्र माटी, 4 अगस्त को सीएम नायब सैनी करेंगे वितरित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों और संदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का पूरा जीवन मानवता, सामाजिक समरसता और आपसी भ्रातृभाव की मिसाल रहा है। उनकी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही विशेष यात्रा समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोने और समरसता के भाव को प्रगाढ़ करने का सशक्त माध्यम साबित होगी।

वाराणसी से आई पवित्र मिट्टी; 4 अगस्त को सीएम नायब सैनी करेंगे वितरण

विज्ञापन

कन्वजीत कौर ने बताया कि संत रविदास जी की जन्मस्थली काशी (वाराणसी) से पवित्र मिट्टी और कलश लाया गया है, जिसे गुरुग्राम स्थित प्रसिद्ध माता शीतला देवी मंदिर में पूर्ण विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया है। आगामी 4 अगस्त को एक भव्य कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों व सामाजिक प्रतिनिधियों को यह पवित्र माटी सौंपेंगे। इसके बाद जिलों में आयोजित होने वाले जयंती कार्यक्रमों में इस मिट्टी का उपयोग कर गुरु रविदास के संदेशों को घर-घर पहुंचाया जाएगा।

“पहली बार सरकार इतने बड़े पैमाने पर मना रही है जयंती”

चेयरपर्सन ने आगे कहा कि गुरु रविदास की अमर वाणी सदियों से समाज को सही दिशा दिखाती आ रही है। उन्होंने जात-पात के भेदभाव को मिटाकर भाईचारे और सद्भावना की नींव मजबूत की थी। कंवलजीत कौर के मुताबिक, प्रदेश की नायब सैनी सरकार गुरु जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए उनके विचारों का प्रसार कर रही है। यह पहली बार हो रहा है जब कोई सरकार इतने बड़े और संगठित स्तर पर गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध दिख रही है।

यह भी पढ़ें– पिपली अनाज मंडी पहुंचे मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट, आढ़तियों को दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।