Breaking News
Panipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोग

Kurukshetra News: 8 महीने की गर्भवती पत्नी के सिर से उठा साया, कुरुक्षेत्र में कार की टक्कर से युवक ने तोड़ा दम

Kurukshetra News: 8 महीने की गर्भवती पत्नी के सिर से उठा साया, कुरुक्षेत्र में कार की टक्कर से युवक ने तोड़ा दम

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक ‘हिट एंड रन’: तेज रफ्तार कार ने बाइक को उड़ाया, 25 साल के पेंटर की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और भयानक मंजर देखने को मिला है। रतगल गांव में रहकर रंग-पुताई का काम करने वाला 25 साल का परमजीत शुक्रवार रात अपने मामा-ससुर ओमप्रकाश के साथ बाइक से सब्जी खरीदने निकला था। दोनों रात करीब 10 बजे घर से रवाना हुए और मुश्किल से 15 मिनट बाद 100 फुटा रोड पर सर्किट हाउस के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आई एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

सिर पर आई गंभीर चोटें, टक्कर मारकर रफूचक्कर हुआ कार चालक

विज्ञापन

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। परमजीत का सिर सीधे जाकर सड़क से टकराया, जिससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद कार चालक ने गाड़ी रोकी, लेकिन जब उसने देखा कि युवक की हालत काफी नाजुक है तो वह तुरंत अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल ओमप्रकाश ने राहगीरों की मदद से बदहवास हालत में परमजीत को जिला नागरिक अस्पताल (LNJP) पहुंचाया।

आदेश अस्पताल में तोड़ा दम, 8 माह की गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने परमजीत की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे पास के मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल ले गए, जहां जिंदगी और मौत के बीच लड़ते हुए परमजीत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परमजीत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के फिरोजपुर का रहने वाला था और पिछले करीब दो दशकों से रतगल में रह रहा था।

घर का इकलौता सहारा था परमजीत, पुलिस ने शुरू की तलाश

परमजीत की तीन साल पहले सुधा के साथ शादी हुई थी और उसकी पत्नी इस वक्त 8 महीने की गर्भवती है। दो बड़े भाइयों से अलग रहने वाला परमजीत अपने परिवार में अकेला कमाने वाला जरिया था। अचानक हुए इस हादसे ने एक झटके में पूरे परिवार का सहारा छीन लिया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में 50 साल पुराने मकान का लेंटर गिरा, होमवर्क कर रहे दो मासूम भाई मलबे में दबे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।