Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: अंबाला-हिसार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 34 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की दर्दनाक मौत

Kurukshetra News: अंबाला-हिसार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 34 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की दर्दनाक मौत

अंबाला-हिसार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले में रफ्तार का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस्माइलाबाद थाना क्षेत्र के तहत अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे-152 पर लोटनी गांव के समीप एक बेकाबू ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) कार ने बाइक सवार युवक को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि देखने वालों की रूह कांप गई। हादसे का प्रभाव इतना खौफनाक था कि बाइक सवार का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया और वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

मृतक की पहचान गांव खेड़ी शहीदां निवासी 34 वर्षीय रंजीत सिंह के रूप में हुई है। रंजीत इस्माइलाबाद में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, मृतक अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बेटी को छोड़ गया है।

विज्ञापन

ढाबे से निकलते ही हुआ हादसा, मौके से भागने की कोशिश में जुटी कार

मामले के चश्मदीद और गुरुनानक नगर निवासी आढ़ती रशपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीती रात लोटनी गांव के पास हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर चाय पीकर बाहर निकल रहा था। इसी दौरान उसका परिचित रंजीत सिंह अपनी बाइक पर सर्विस लेन से होते हुए पिहोवा-अंबाला मुख्य मार्ग की तरफ बढ़ा।

तभी पिहोवा की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ईवी कार ने रंजीत की बाइक में सीधी और भीषण टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रंजीत उछलकर सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरा। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक की कार का एक टायर पंक्चर हो गया, लेकिन इसके बावजूद वह गाड़ी भगाकर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। रशपाल ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहन से कार का पीछा किया और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर (CH-01-DC-0740) नोट कर लिया, जिससे आरोपी चालक की पहचान साफ हो सकी।

कुरुक्षेत्र अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया केस

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से लहूलुहान रंजीत को पिहोवा के निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में उसे कुरुक्षेत्र के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची इस्माइलाबाद थाना पुलिस ने चश्मदीद की शिकायत और कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ धारावाहिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे रोते-बिलखते परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब कार नंबर के जरिए आरोपी चालक की तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें–  फरीदाबाद में हनीट्रैप का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो के नाम पर 1 लाख वसूलती महिला गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।