Breaking News
Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के झांसा हेड पर नहर में तैरता मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के झांसा हेड पर नहर में तैरता मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

कुरुक्षेत्र के झांसा हेड पर नहर में तैरता मिला युवती का शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के झांसा क्षेत्र से गुजर रही भाखड़ा (नरवाना ब्रांच) नहर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने पानी में एक युवती का शव तैरते देखा। शव झांसा हेड के समीप नहर के किनारे फंसा हुआ था। दिन-दिहाड़े पानी में लाश मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना विख्यात गोताखोर प्रगट सिंह और झांसा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

अर्धनग्न हालत में मिला शव, कानों में बालियां और उंगलियों में मिलीं अंगूठियां

विज्ञापन

शव को बाहर निकालने वाले गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 11 बजे झांसा हेड के पास शव होने की सूचना मिली थी। जब टीम ने पानी से शव को बाहर निकाला तो मामला संदिग्ध नजर आया। मृतका की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवती का शव अर्धनग्न स्थिति में था—उसने केवल काले रंग की जींस जैसी लोअर पहन रखी थी, जबकि शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े गायब थे। युवती के बालों में क्लिप लगी हुई थी, कानों में बालियां और हाथों की उंगलियों में छल्ले व अंगूठी बनी हुई थी, जिससे प्रथम दृष्टया मामला किसी वारदात से जुड़ा भी प्रतीत हो रहा है।

हत्या या दुर्घटना? पहचान जुटाने में जुटी झांसा पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही झांसा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और क्राइम सीन का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) नागरिक अस्पताल की मॉर्चरी में 72 घंटे की पहचान के लिए रखवा दिया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, फिलहाल मौत के असल कारणों और घटना के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती नहर में कैसे गिरी या क्या उसके साथ कोई अनहोनी हुई है।

आसपास के जिलों के थानों से संपर्क, मिसिंग रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ अंबाला, कैथल, पटियाला और करनाल जिलों के नजदीकी थानों से संपर्क साधा है। हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी (मिसिंग) की शिकायतों का मिलान मृतका के हुलिए और गहनों से किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका की शिनाख्त होने के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझ सकेगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  कैथल में हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फौजी की बढ़ीं मुश्किलें, जब्त हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।