Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र मर्डर में रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा, बोरी में मिली पति की किडनी और लीवर!

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र मर्डर में रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा, बोरी में मिली पति की किडनी और लीवर!

कुरुक्षेत्र मर्डर में रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र को दहला देने वाले राजेश हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस तफ्तीश आगे बढ़ रही है, रोंगटे खड़े कर देने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पिहोवा रोड पर किराए के मकान में पति राजेश की निर्मम हत्या करने वाली उसकी आरोपी पत्नी विमला का दुस्साहस केवल पेट से आंतें निकालने तक ही सीमित नहीं था। पुलिस को वारदात स्थल से बरामद बोरी से मृतक के लीवर का एक हिस्सा और किडनी भी मिली है। इन बरामद अंगों को फॉरेंसिक जांच के लिए पंचकूला स्थित मोगनंद लैब भेज दिया गया है, ताकि यह साफ हो सके कि वारदात से पहले राजेश को कोई जहरीला या नशीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था।

मैथिली में बोल रही थी विमला, पति को बताया ‘चचेरा भाई’

विज्ञापन

छत से कूदने के कारण घायल हुई आरोपी विमला का इलाज पहले लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सिविल अस्पताल में चल रहा था। वहां उसके उग्र व्यवहार और अजीबोगरीब बयानों को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। विमला केवल मैथिली भाषा में बात कर रही थी, जिसे समझने के लिए अस्पताल में मौजूद एक अन्य महिला की मदद लेनी पड़ी। विमला इलाज के दौरान कभी खुद पर ‘काली माता के साये’ की बात कह रही थी, तो कभी अपने ही पति राजेश को अपना ‘चचेरा भाई’ बता रही थी। उसकी लगातार बिगड़ती मानसिक स्थिति और आक्रामक रवैये को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उच्च इलाज के लिए चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया है।

तीन चाकुओं से किए 37 सेमी के वार, प्राइवेट पार्ट पर भी कट

फॉरेंसिक और पुलिस जांच में सामने आया है कि 21 अगस्त की शाम विमला ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। पति की हत्या करने के लिए उसने रसोई के तीन अलग-अलग चाकुओं का इस्तेमाल किया। राजेश के पेट पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और साढ़े तीन सेंटीमीटर चौड़ा गहरा चीरा लगाया गया था। इतना ही नहीं, प्राइवेट पार्ट की तरफ भी दो कट के निशान मिले, जिससे एक तीर जैसा पैटर्न बना हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह 3 से 4 घंटे तक लहूलुहान लाश के पास ही बैठी रही। जब मकान मालिक रिंकू ने कमरे में झांककर विमला को पेट से आंतें निकालते देखा, तो पकड़े जाने के डर से उसने छत से छलांग लगा दी थी।

तीसरी शादी थी, प्रेम विवाह के बाद कुरुक्षेत्र आया था राजेश

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला राजेश पिछले एक साल से कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित एक आरओ (RO) प्लांट में नौकरी करता था। राजेश की पहली दो पत्नियों से तलाक हो चुका था, जिसके बाद उसने विमला से प्रेम विवाह किया था। पड़ोसी और मकान मालिक भी इस खौफनाक घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस का बयान: लैब रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज

मामले की जानकारी देते हुए केयूके (KUK) थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया, “आरोपी महिला के पास से मिली प्लास्टिक की बोरी में आंतों के अलावा शरीर के अन्य आंतरिक अंग भी मिले थे, जिन्हें नियमानुसार फॉरेंसिक जांच के लिए पंचकूला लैब भेजा गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि हत्या के वक्त मृतक को बेहोश या सुन्न तो नहीं किया गया था। फिलहाल आरोपी महिला का PGI में पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।”

यह भी पढ़ें–करनाल जाणी नहर में बोरी में सिला मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।