Breaking News
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला ने थप्पड़ जड़ा, फिर भी कान से बाली नोच भागा बदमाशPGI में परविंदर झोटा का पोस्टमॉर्टम शुरू, पांच डॉक्टरों की टीम के हाथ जिम्मेदारी; पिता ने शुरू की भूख हड़तालMahendragarh News: महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी, एसडीएम ने की तय तिथि पर फसल लाने की अपीलAmbala Shaheed Smarak: अनिल विज का ड्रीम प्रोजेक्ट रंग लाया, लाइट एंड साउंड शो में आयुक्त मकरंद पांडुरंग ने किया सम्मान8 महीने बाद 80 हजार के पार सेंसेक्स, लगातार 7वें दिन तेजी; निवेशकों ने कमाए करोड़ोंKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला ने थप्पड़ जड़ा, फिर भी कान से बाली नोच भागा बदमाशPGI में परविंदर झोटा का पोस्टमॉर्टम शुरू, पांच डॉक्टरों की टीम के हाथ जिम्मेदारी; पिता ने शुरू की भूख हड़तालMahendragarh News: महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी, एसडीएम ने की तय तिथि पर फसल लाने की अपीलAmbala Shaheed Smarak: अनिल विज का ड्रीम प्रोजेक्ट रंग लाया, लाइट एंड साउंड शो में आयुक्त मकरंद पांडुरंग ने किया सम्मान8 महीने बाद 80 हजार के पार सेंसेक्स, लगातार 7वें दिन तेजी; निवेशकों ने कमाए करोड़ों

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला ने थप्पड़ जड़ा, फिर भी कान से बाली नोच भागा बदमाश

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला ने थप्पड़ जड़ा, फिर भी कान से बाली नोच भागा बदमाश

कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला ने थप्पड़ जड़ा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित भारत नगर में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक खौफनाक बानगी देखने को मिली है। शाम के वक्त अपने ही घर के मुख्य दरवाजे पर खड़ी बुजुर्ग महिला सतवंत कौर को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने कान से सोने की बाली झपट ली। वारदात के दौरान सतवंत कौर ने न केवल अदम्य साहस का परिचय दिया, बल्कि आरोपी को खरी-खोटी सुनाते हुए उसके मुंह पर जोरदार थप्पड़ भी जड़ दिया। हालांकि, झपटमार कान में दर्द के बावजूद जबरन लगभग आधा तोले की बाली उखाड़कर अपने साथी संग रफूचक्कर होने में कामयाब रहा।

गेट बंद करते ही सामने आया लाल कमीज वाला युवक, पंजाबी में बयां किया आंखों देखा खौफ

विज्ञापन

पीड़ित बुजुर्ग महिला सतवंत कौर ने अपनी आपबीती पंजाबी की ठेठ शैली में बयां करते हुए बताया, “मारी ए चमेट मैं ओनू, मैं कहया मरजायणा- गूंगा अे तू। बोलदा क्यूं नी, मैं कहया कि लेण आया। मंगण आला है तू। लाल कमीज ते काली पेंट पाई सी ओने, मुंह ओहदा खुला सी।” घटना बीते कल शाम करीब 6 बजे की है। सतवंत कौर अपने पति ध्यान सिंह के घर लौटने का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही वह बाहर का लोहे का गेट बंद कर अंदर जाने लगीं, तभी बाइक सवार दो युवक बाहर आकर रुके। एक आरोपी बाइक स्टार्ट कर आगे खड़ा रहा, जबकि लाल शर्ट और काली पैंट पहना दूसरा युवक तेजी से गेट के पास आया और उसे बंद करने से रोक दिया। इससे पहले कि महिला संभाल पातीं, आरोपी ने सीधे उनके कान की बाली पर झपट्टा मार दिया।

अकेलेपन का उठाया फायदा, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पिहोवा पुलिस

सतवंत कौर के पति ध्यान सिंह पहले दर्जी का काम करते थे। दंपति के दो बेटे हैं, जिनमें से एक पंजाब और दूसरा यूरोप में रहता है। ऐसे में बुजुर्ग दंपति घर पर अकेले ही रहते हैं और बदमाशों ने इसी बात का फायदा उठाया। महिला का कहना है कि आरोपी का चेहरा खुला था और सामने आने पर वह उसे तुरंत पहचान सकती हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पिहोवा सिटी थाना प्रभारी (SHO) सुनील वत्स पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास की गलियों और मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की आवाजाही के रास्ते और बाइक के नंबर का सुराग लगाकर उन्हें जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

ये भी पढ़े-  पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।