Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में ITI शिक्षक पर चाकू-डंडों से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में ITI शिक्षक पर चाकू-डंडों से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

कुरुक्षेत्र में ITI शिक्षक पर चाकू-डंडों से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सरेराह गुंडागर्दी और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुरुक्षेत्र पुलिस चौकी सेक्टर-7 की टीम ने बस स्टैंड के पास पार्क में आईटीआई शिक्षक पर जानलेवा हमला करने और मारपीट करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़तौली निवासी जशन, अंटेहड़ी निवासी रजत कुमार और रामदास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया डंडा और चाकूनुमा लोहे का हथियार बरामद कर लिया है।

यह कार्रवाई सेक्टर-7 चौकी प्रभारी पीएसआई अंकित की देखरेख में उप निरीक्षक जगमिंद्र सिंह और सहायक उप निरीक्षक हरप्रीत सिंह की टीम ने 3 सितंबर को अंजाम दी। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन

बस में शुरू हुई कहासुनी, पार्क में घेरकर बोला हमला

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक, कालवा माजरी निवासी अरमान ने थाना शहर थानेसर में शिकायत दर्ज कराई थी। अरमान ने बताया कि वह आईटीआई उमरी में बतौर शिक्षक कार्यरत है। बीती 20 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे जब वह कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर उमरी जाने वाली बस में बैठा, तो वहां उसका दोस्त पुष्प भी मिल गया। इसी दौरान बस में सवार बड़तौली निवासी जशन ने अरमान के साथ अकारण गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा।

बवाल बढ़ता देख और खुद को बचाने के इरादे से अरमान बस से उतरकर बस स्टैंड के पास बने पार्क में जाकर बैठ गया। लेकिन सिर पर खून सवार आरोपी जशन ने अपने चार अन्य साथियों को फोन करके वहां बुला लिया।

चाकू और डंडों से ताबड़तोड़ वार, लहूलुहान कर हुए फरार

पीड़ित के अनुसार, कुछ ही देर में जशन अपने साथियों के साथ हाथों में डंडे और धारदार चाकूनुमा हथियार लहराते हुए पार्क में दाखिल हुआ। आरोपियों ने निहत्थे अरमान को घेरकर डंडों से पीटना शुरू कर दिया और चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने और आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए।

घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल शिक्षक को तुरंत कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पीड़ित के बयानों पर थाना शहर थानेसर में मुकदमा दर्ज कर जांच सेक्टर-7 चौकी पुलिस को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 3 सितंबर को तीनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें–  10 मिनट लेट होने पर प्रिंसिपल ने फाड़ा छात्र के कान का पर्दा, यमुनानगर में 35 दिन बाद FIR दर्ज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।