August 7, 2026

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र सेक्टर-7 मर्डर और लूट का साया, पिस्टल की नोक पर एडवोकेट परिवार से लूटे गहने व नकदी

0
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र सेक्टर-7 मर्डर और लूट का साया, पिस्टल की नोक पर एडवोकेट परिवार से लूटे गहने व नकदी

कुरुक्षेत्र सेक्टर-7 पिस्टल की नोक पर एडवोकेट परिवार से लूटे गहने व नकदी

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के वीआईपी इलाके सेक्टर-7 में शुक्रवार रात बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आए कि उन्होंने एक सीनियर वकील के घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। 3 से 4 हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने एडवोकेट बीएस वालिया और उनकी पत्नी को उनके ही घर में बंधक बना लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेटे और हवा में गाएब हो गए। पॉश इलाके में हुई इस वारदात से पूरे शहर के लोगों और वकीलों में भारी दहशत का माहौल है।

रात में सैर पर गए थे एडवोकेट, घर में घुसे बदमाशों ने पत्नी को रस्सियों से जकड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। एडवोकेट बीएस वालिया रोजाना की तरह रात में खाना खाने के बाद वॉक के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बदमाश घर में दाखिल हो गए। घर में अकेला पाकर बदमाशों ने एडवोकेट की पत्नी पर रिवाल्वर तान दी और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दरिंदों ने महिला को रस्सियों से कसकर बांध दिया और घर के कमरों को खंगालना शुरू कर दिया।

पति के लौटते ही दोनों को लिया कब्जे में, अलमारी की चाबियां छीनकर हुए फरार

कुछ देर बाद जब एडवोकेट बीएस वालिया सैर करके वापस घर पहुंचे, तो मुख्य द्वार खोलते ही बदमाशों ने उन्हें भी दबोच लिया। बदमाशों ने एडवोकेट को भी गनपॉइंट पर ले लिया और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए लॉकर और अलमारी की चाबियां मांगी। खौफ के साये में दंपती ने बदमाशों के आगे घुटने टेक दिए। इसके बाद आरोपी घर में रखी तमाम नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए फिंगरप्रिंट

बदमाशों के भागने के बाद जैसे-तैसे खुद को मुक्त कराकर पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, सीआईए टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट्स के नमूने जुटाए। आसपास की गलियों और मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों के आने और भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अज्ञात नकाबपोशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र के पिहोवा में किसानों की मुस्तैदी, ट्यूबवेल केबल चोर को रंगे हाथों पकड़ा, गले में तार डालकर पुलिस को सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed