Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: शाहाबाद में GT रोड पर फायरिंग की सूचना से हड़कंप, पुलिस और CIA जांच में जुटी

Kurukshetra News: शाहाबाद में GT रोड पर फायरिंग की सूचना से हड़कंप, पुलिस और CIA जांच में जुटी

शाहाबाद में GT रोड पर फायरिंग की सूचना से हड़कंप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब प्रसिद्ध रेड चिल्ली होटल के सामने अचानक कई राउंड फायरिंग होने की खबर फैली। व्यस्त हाईवे पर दिनदिहाड़े गोलीबारी की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शाहाबाद थाना पुलिस के साथ-साथ सीआईए (CIA) की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

काले रंग की बाइक पर सवार थे तीन युवक, हाथ में बंधा था सफेद कपड़ा

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के बीच फैली चर्चाओं के मुताबिक, जीटी रोड पर रेड चिल्ली होटल के सामने से एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर तीन युवक गुजरे थे। इसी दौरान कई बार गोलियां चलने जैसी तेज आवाजें आईं। दावा यह भी किया जा रहा है कि बाइक सवार एक युवक के हाथ पर सफेद कपड़ा बंधा हुआ था। हालांकि, हड़बड़ाहट और अचानक हुए इस घटनाक्रम के कारण मौके पर मौजूद कोई भी प्रत्यक्षदर्शी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट नहीं कर सका और न ही किसी ने युवकों को सीधे हाथ में हथियार लहराते हुए देखा।

मौके से नहीं मिला कोई खाली खोल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने साक्ष्य जुटाने के लिए आसपास के इलाके की गहनता से तलाशी ली। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल से कोई भी खाली खोल या गोली का अवशेष बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने रेड चिल्ली होटल और हाईवे पर स्थित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि संदिग्ध बाइक और उस पर सवार युवकों की आवाजाही को ट्रैक किया जा सके।

क्या बुलेट का पटाखा बनी वजह? एसएचओ ने जताई अफवाह की आशंका

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कुरुक्षेत्र पुलिस ने हाईवे और शाहाबाद के प्रमुख चौराहों पर पहले से ही कड़े नाके लगा रखे हैं। शाहाबाद थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी एक के बाद एक तेज आवाजें सुनी थीं। हालांकि, थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः किसी मनचले या शरारती तत्व ने बुलेट बाइक का पटाखा बजाया हो, जिसे लोगों ने फायरिंग समझ लिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में फिर लौटी चिलचिलाती गर्मी, मानसून की सुस्ती से बढ़ा पारा, जानें अपने जिले का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।