Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: शाहाबाद में NH-44 पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 29 वर्षीय युवक की मौत

Kurukshetra News: शाहाबाद में NH-44 पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 29 वर्षीय युवक की मौत

शाहाबाद में कार की टक्कर से 29 वर्षीय युवक की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद कस्बे में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. हाईवे की सर्विस लेन पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को सीधी जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक सड़क पर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान शाहाबाद के खानचंद मंडी निवासी 29 वर्षीय सागर के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सागर चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अपने परिवार का सहारा बनने के लिए शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में अंडों की सप्लाई का काम करता था. रोज की तरह वह अपनी बाइक पर अंडों की डिलीवरी देने निकला था, लेकिन किसे पता था कि यह उसका आखिरी सफर साबित होगा.

विज्ञापन

रतनगढ़ से सप्लाई कर लौटते वक्त वैद्य एन्क्लेव के पास हुआ हादसा

मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि सागर दिन में अपनी मोटरसाइकिल से रतनगढ़ गांव में अंडों की सप्लाई करने गया हुआ था. सप्लाई का काम पूरा करने के बाद वह वापस शाहाबाद स्थित अपने घर लौट रहा था. दोपहर करीब सवा दो बजे जैसे ही सागर जीटी रोड की सर्विस लेन पर वैद्य एन्क्लेव के सामने पहुंचा, तभी एन्क्लेव की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सागर बाइक से उछलकर सीधे पक्की सड़क पर जा गिरा. सिर पर गहरी चोट लगने के कारण वह मौके पर ही खून से लथपथ हो गया. हादसे को अंजाम देने के बाद बेदर्द कार चालक ने रुककर घायल को देखने की जहमत तक नहीं उठाई, बल्कि गाड़ी को गलत साइड मोड़कर तेजी से रतनगढ़ गांव की दिशा में भगा ले गया.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल सागर को उपचार के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया. हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही शाहाबाद थाना पुलिस की टीम अस्पताल और मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने मृतक के भाई रवि की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जांच अधिकारियों का कहना है कि हाईवे और आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार कार और उसके चालक का सुराग लगाकर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

यह भी पढ़ें–  हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईपीएस और एचपीएस अफसरों के तबादले

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।