Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra News: हाईवे पर चलती थार में अचानक भड़की आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, जलकर राख हुई 700 KM चली गाड़ी

Kurukshetra News: हाईवे पर चलती थार में अचानक भड़की आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, जलकर राख हुई 700 KM चली गाड़ी

हाईवे पर चलती थार में अचानक भड़की आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले अंतर्गत शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक नई ब्लैक महिंद्रा थार हाईवे के बीचों-बीच अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी थार को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा। हालांकि, गनीमत यह रही कि गाड़ी चला रहे युवक ने समय रहते नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन पूरी थार जलकर केवल लोहे का कंकाल बनकर रह गई।

15 दिन पहले खरीदी थी गाड़ी, चुनाव में वोट डालने जा रहा था चालक

विज्ञापन

बराड़ा (अंबाला) निवासी पीड़ित अंशिल अग्रवाल ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्होंने यह ब्लैक थार पिछले महीने ही 31 अगस्त को शोरूम से खरीदी थी। गाड़ी बिल्कुल नई थी और अब तक महज 700 किलोमीटर ही चली थी। रविवार को वह बराड़ा से शाहाबाद के रास्ते अंबाला कोर्ट में बार एसोसिएशन के चुनाव में अपना वोट डालने के लिए निकले थे। रास्ते में सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी अचानक हाईवे पर थार झटके (मिसिंग) लेने लगी।

बोनट खोलते ही भड़कीं लपटें, कूदकर बचाई जान

अंशिल के मुताबिक, गाड़ी रुक-रुक कर चलने के तुरंत बाद डैशबोर्ड पर ‘इंजन वार्निंग’ की लाइट जल उठी। किसी गड़बड़ी की आशंका के चलते उन्होंने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे स्थित अमन होटल के पास रोक दिया। अंशिल ने जैसे ही गाड़ी चेक करने के लिए नीचे कदम रखा और बोनट की तरफ बढ़े, तभी अचानक इंजन से घना धुआं निकला और तेज आग भड़क गई। वे तुरंत पीछे हटे, जिससे उनकी जान बच पाई।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग, पर बचा सिर्फ ढांचा

हाईवे पर गाड़ी में आग जलती देख आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर दौड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग पूरे इंटीरियर में फैल गई। सूचना मिलते ही शाहाबाद और अंबाला फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शाहाबाद फायर स्टेशन के कर्मी आशीष कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद टीमों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक थार की बॉडी, टायर और पूरा इंटीरियर पूरी तरह खाक हो चुका था और केवल लोहे का ढांचा बचा था। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजहों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें– दिवाली से पहले कैथल में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 571 कार्टन पटाखों के साथ ट्रक और पिकअप जब्त, 4 गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।