Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के उडारसी गांव के पास नहर में बहता दिखा 30 साल के युवक का शव, गोताखोरों की टीम तैनात

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के उडारसी गांव के पास नहर में बहता दिखा 30 साल के युवक का शव, गोताखोरों की टीम तैनात

कुरुक्षेत्र के उडारसी गांव के पास नहर में बहता दिखा 30 साल के युवक का शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले के उडारसी गांव के पास शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नहर के पानी में एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, पानी के तेज बहाव के कारण गोताखोरों के पहुंचने से पहले ही शव नहर के पुल को पार करते हुए आगे की तरफ निकल गया।

काले रंग की टी-शर्ट पहने था युवक, राहगीर ने दी गोताखोरों को सूचना

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए प्रसिद्ध गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि शनिवार शाम उन्हें उडारसी निवासी आजादवीर का फोन आया था। आजादवीर उस समय नहर के पुल के पास ही खड़ा था, तभी उसकी नजर पानी में बहती हुई एक वस्तु पर पड़ी। जब वह वस्तु थोड़ी करीब आई तो स्पष्ट हुआ कि वह किसी इंसान का शव है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, मृतक युवक ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही थी।

नहर में कचरा और झाड़ियां बनीं बाधा, शनिवार को नहीं लग सका सुराग

सूचना मिलते ही गोताखोरों ने नहर में उतरकर शव की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक पानी का तेज बहाव शव को काफी दूर ले जा चुका था। इसके अलावा नहर के दोनों किनारों पर करीब 15 से अधिक स्थानों पर कांबाड़ (पानी में तैरती झाड़ियां व कचरा) फंसा होने की वजह से गोताखोरों को बोट चलाने और गोता लगाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बावजूद शनिवार देर शाम तक शव का कोई सुराग नहीं मिल सका।

रविवार सुबह से दोबारा शुरू हुई तलाश, पहचान में जुटी पुलिस

शनिवार को अंधेरा होने और रुकावटों के चलते अभियान रोकने के बाद रविवार सुबह गोताखोरों की टीम एक बार फिर नहर पर पहुंची। गोताखोर अब उडारसी से आगे के हिस्से में नहर के बहाव वाले इलाकों और किनारों पर जमी झाड़ियों में शव की सघन तलाश कर रहे हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही यह साफ हो सका है कि युवक हादसे का शिकार हुआ या मामला कुछ और है। पुलिस और गोताखोरों का कहना है कि शव की बरामदगी और पहचान के बाद ही मौत के सही कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

यह भी पढ़ें–  एक्सप्रेसवे पर कचरा गाड़ी बनी आग का गोला, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।