Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa News: पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला! पिहोवा में सोते हुए व्यक्ति के सिर पर पत्थर से किए कई वार

Pehowa News: पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला! पिहोवा में सोते हुए व्यक्ति के सिर पर पत्थर से किए कई वार

पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला! पिहोवा में सोते हुए व्यक्ति के सिर पर पत्थर से किए कई वार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Pehowa News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पिहोवा में पावन सरस्वती घाट के पास बीती देर रात सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। पेशे से मेहनत-मजदूरी करने वाला 39 वर्षीय बलबीर सिंह रात को खाना खाने के बाद सरस्वती घाट स्थित एक बर्फ फैक्ट्री के समीप बने बाथरूम के पास अपनी रेहड़ी पर बिस्तर लगाकर सो रहा था। रात करीब 1:30 बजे, जब पूरा इलाका सन्नाटे में डूबा था, तभी एक युवक दबे पांव उसके पास पहुंचा। आरोपी ने जमीन पर पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और बेखबर सो रहे बलबीर के सिर पर दे मारा।

पहला वार होते ही खुली आंख, आरोपी ने फिर भी नहीं बख्शा

विज्ञापन

अचानक सिर पर भारी चीज लगने से बलबीर की आंख खुल गई और वह हड़बड़ाकर उठ बैठा। लेकिन हमलावर पर जैसे खून सवार था। उसने दोबारा नीचे से पत्थर उठाकर बलबीर के चेहरे और सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।

जान बचाने के लिए बलबीर रेहड़ी से नीचे उतरा, तो आरोपी ने उसका पीछा करते हुए पीछे से फिर सिर पर पत्थर मार दिया। सिर, माथे और आंखों के पास गंभीर घाव होने और खून से लथपथ होने के बावजूद बलबीर ने हिम्मत जुटाई और किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

एक महीने पुराने थप्पड़ का बदला: आरोपी आशु की पहचान हुई

भागने के दौरान बलबीर ने हमलावर को पहचान लिया। आरोपी की पहचान पिहोवा के ही रहने वाले ‘आशु’ के रूप में हुई। वारदात के बाद स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान बलबीर को तुरंत इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP (लोकनायक जयप्रकाश) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर, आंखों के पास 5 गंभीर चोटें आई हैं और जबड़े में भी फ्रैक्चर की आशंका है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लगभग एक महीने पहले बलबीर और आशु के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और हाथापाई हुई थी, जिसमें बलबीर ने आशु को थप्पड़ मार दिए थे। इसी अपमान का बदला लेने के लिए आशु मौके की तलाश में था और रात में अकेले सोते देख उसने बलबीर को खत्म करने की नीयत से हमला कर दिया।

CCTV फुटेज बनी पुख्ता सबूत, आरोपी सलाखों के पीछे

वारदात की सूचना मिलते ही पिहोवा सिटी थाना पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें पूरी खौफनाक वारदात साफ कैद मिली। फुटेज में आरोपी आशु सो रहे बलबीर के पास पहुंचकर 4-5 बार पत्थर से वार करता साफ नजर आ रहा है।

पिहोवा सिटी थाना प्रभारी (इंचार्ज) सुनील वत्स ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया भारी पत्थर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले (Attempt to Murder) की धारा के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटना शुरू हुआ मानसून 16 जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।