Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही मौत

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही मौत

कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को कुचला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र के गांव सावंत की कॉलोनी में रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. यहां एक बेलगाम स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे चल रहे 57 वर्षीय बुजुर्ग फूल कुमार को पीछे से इतनी भीषण टक्कर मारी की उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. टक्कर की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर दौड़ते, तब तक फूल कुमार लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर चुके थे. हादसे के बाद आरोपी चालक ने कार भगाने की कोशिश की, लेकिन दुर्घटना की वजह से वाहन में आई तकनीकी खराबी के कारण गाड़ी बंद हो गई, जिसके बाद आरोपी कार को वहीं लावारिस छोड़कर पैदल ही नौ दो ग्यारह हो गया.

सुबह 11 बजे हुआ हादसा, रो-रोकर बेहाल हुआ परिवार

विज्ञापन

परिजनों की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मृतक के भतीजे संजय कुमार ने बताया कि फूल कुमार गांव की ही कॉलोनी में निवास करते थे. शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह किसी काम से कॉलोनी से मुख्य गांव की तरफ पैदल आ रहे थे. इसी दौरान पीछे से काल बनकर आई एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया. रोते-बिलखते परिजनों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि फूल कुमार को संभलने का मौका तक नहीं मिला. अगर हादसे के तुरंत बाद उन्हें कोई मदद मिल जाती या अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी.

घर का इकलौता सहारा छिना, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया

इस सड़क हादसे ने एक गरीब परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दिया है. मृतक फूल कुमार पेशे से मजदूरी करते थे और कड़ी मेहनत कर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे. वह अपने पीछे तीन बेटों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें से दो बेटों की शादी हो चुकी है जबकि एक बेटा अभी कुंवारा है. घर के मुखिया और एकमात्र कमाऊ सदस्य की इस तरह अचानक मौत हो जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में भी इस दर्दनाक घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है और हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहा है.

अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम, मामले पर पुलिस ने साधी चुप्पी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद शव को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल ले जाया गया. शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है. हैरान करने वाली बात यह है कि इस संवेदनशील मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. जांच अधिकारियों ने इस सड़क हादसे को लेकर मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे परिजनों में कार्रवाई को लेकर संशय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें– श्रीकृष्ण ने महाभारत के लिए क्यों चुनी थी कुरुक्षेत्र की जमीन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।