Kurukshetra weather: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज यानी रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया। सुबह के वक्त मौसम बिल्कुल सामान्य था और हल्की धूप खिली हुई थी, लेकिन देखते ही देखते आसमान में काले बादलों का ऐसा पहरा बैठा कि सुबह के 11 बजते-बजते चारों तरफ अंधेरा छा गया। आम दिनों की चमकदार सुबह अचानक शाम या रात जैसी धुंधली नजर आने लगी, जिसे देखकर आम लोग भी हैरान रह गए। अचानक घ घने बादलों के छा जाने से सूरज की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच पाईं, जिससे शहर में कुछ देर के लिए अजीब सी खामोशी और अंधेरा छा गया।
मौसम का यह बदला हुआ रूप ज्यादा देर तक छिपा नहीं रहा और करीब 12 बजते-बजते आसमान से राहत और आफत दोनों के रूप में बारिश बरस पड़ी। झमाझम बारिश शुरू होने से तापमान में तो गिरावट दर्ज की गई और उमस से राहत मिली, लेकिन रोजमर्रा के कामकाज में जुटे लोगों की मुश्किलें जरूर बढ़ गईं। (haryana weather news) अचानक हुई इस बारिश के कारण सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में अंधेरा होने और बारिश के कारण विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि गाड़ियाँ लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुईं।
किसानों की बढ़ी धड़कनें, धान की फसल पर संकट
अक्टूबर का यह महीना किसानों के लिए सालभर की मेहनत का फल समेटने का होता है। इन दिनों खेतों में धान की कटाई जोरों पर चल रही है और किसान अपनी फसल को लेकर मंडियों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में ठीक कटाई और खरीद के सीजन के बीच अचानक हुई इस बारिश ने अन्नदाताओं की नींद उड़ा दी है।
यदि खेतों में कटी हुई फसल भीग जाती है, तो उसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है और मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़े अनाज को बचाने के लिए आढ़तियों और किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। (rain in kurukshetra october) हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही कुरुक्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई थी, लेकिन इस तरह अचानक दिन में रात जैसा नजारा देखने को मिलना अपने आप में अनोखा रहा।
मौसम बिगड़े तो बरतें जरूरी सावधानी
मौसम के इस मिजाज को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर हाईवे और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर वाहन चालकों को गति सीमा धीमी रखने की सलाह दी गई है। ( haryana mausam vibhag) इसके अलावा आंधी-तूफान या बिजली कड़कने की स्थिति में खुले खेतों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास शरण लेने से बचने की हिदायत दी गई है। फिलहाल बारिश का यह दौर कब थमेगा और मौसम पूरी तरह कब साफ होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

