Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Ladwa News: बड़ोंदी स्कूल की माफी ने जूडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Ladwa News: बड़ोंदी स्कूल की माफी ने जूडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

द्रोणाचार्य स्टेडियम में चमके बड़ोंदी के लाल, जूडो में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: लाडवा (कैलाश गोयल)

Ladwa News: लाडवा (कैलाश गोयल): कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लाडवा खंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ोंदी की छात्राओं और छात्रों ने अपने शानदार दांव-पेच से न केवल पदक जीते, बल्कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी जगह पक्की की।

23 किग्रा में माफी का दबदबा, गीत और प्रीत ने भी लहराया परचम

विज्ञापन

प्रतियोगिता में बड़ोंदी स्कूल की होनहार छात्रा माफी ने 23 किलोग्राम भार वर्ग में अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देते हुए पहला स्थान (स्वर्ण पदक) हासिल किया। इस जीत के साथ ही माफी का चयन राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हो गया है।

माफी के अलावा स्कूल की एक अन्य छात्रा गीत ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान (रजत पदक) पाया। वहीं, लड़कों के वर्ग में छात्र प्रीत ने भी 35 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल और गांव का नाम रोशन किया।

पीटीआई और इंचार्ज के मार्गदर्शन की बदौलत मिली सफलता

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के मुख्याध्यापक सुदर्शन कुमार ने कहा कि ग्रामीण आबोहवा से निकलकर जिला स्तर पर ऐसा प्रदर्शन करना गर्व की बात है। उन्होंने इसका पूरा श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक (PTI) मनोज कुमार की अनथक मेहनत और कोचिंग को दिया।

वहीं, जूडो टीम इंचार्ज एवं संस्कृत अध्यापक नरेश कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय स्पर्धा में भी बड़ोंदी स्कूल के ये बाल-खिलाड़ी इसी तरह अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरकर पदक जीतेंगे।

यह भी पढ़ें– जाम्बा के सरकारी स्कूल में मनाया गया वन महोत्सव, कर्म सिंह जाम्बा ने रोपी त्रिवेणी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।