Breaking News
Kerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौतGangster Himanshu Bhau: रोहतक के रिटोली में सन्नाटा, हिमांशु भाऊ के सूने मकान पर लटका ताला, ग्रामीण बोलने से कतराएKerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौतGangster Himanshu Bhau: रोहतक के रिटोली में सन्नाटा, हिमांशु भाऊ के सूने मकान पर लटका ताला, ग्रामीण बोलने से कतराए

Ladwa News: कुरुक्षेत्र के लाडवा में कार के अंदर संदिग्ध हाल में मिला युवक का शव, मची सनसनी

Ladwa News: कुरुक्षेत्र के लाडवा में कार के अंदर संदिग्ध हाल में मिला युवक का शव, मची सनसनी

कुरुक्षेत्र के लाडवा में कार के अंदर संदिग्ध हाल में मिला युवक का शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ladwa News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में इंद्री मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्राचीन हनुमान मंदिर के पास लावारिस खड़ी एक कार के अंदर से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त करनाल जिले के अंशुमाजरा गांव निवासी रमन कुमार के रूप में हुई है। रमन बीती रात लाडवा के बदरपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था और वहां से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

देर रात से खड़ी थी गाड़ी, सुबह दुकानदारों को हुआ शक

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Grand i10 कार (HR05AV1527) देर रात से ही मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़ी थी। रात के अंधेरे में किसी का ध्यान कार के अंदर नहीं गया। सुबह जब आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो काफी देर तक कार को उसी हालत में खड़ा देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।

जब दुकानदारों ने पास जाकर खिड़की से अंदर झांका, तो रमन कुमार ड्राइवर सीट पर स्टेयरिंग के ऊपर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ‘डायल 112’ पर पुलिस को हादसे की सूचना दी।

पिछला शीशा तोड़कर निकाला बाहर, नहीं मिले चोट के निशान

सूचना मिलते ही लाडवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कार के दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण पुलिसकर्मियों को गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ना पड़ा। इसके बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

जांच अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती निरीक्षण में मृतक के शरीर पर किसी तरह की हाथापाई या गंभीर चोट के साफ निशान दिखाई नहीं दिए हैं। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिजन व रिश्तेदार रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

मौत के कारणों पर सस्पेंस, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। लाडवा थाना पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह साइलेंट अटैक, दम घुटने या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रात के वक्त कार वहां कितने बजे आकर रुकी थी और उस दौरान कोई अन्य व्यक्ति तो गाड़ी के आसपास नहीं देखा गया था।

यह भी पढ़ें– मानसून सुस्त होते ही उमस से उबले हरियाणा के 10 जिले, किसानों के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।