Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Ladwa News: लाडवा आर्य समाज मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ पतंजलि योग समिति ने बांटे औषधीय पौधे

Ladwa News: लाडवा आर्य समाज मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ पतंजलि योग समिति ने बांटे औषधीय पौधे

लाडवा आर्य समाज मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ पतंजलि योग समिति ने बांटे औषधीय पौधे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: लाडवा (कैलाश गोयल)

Ladwa News: लाडवा (कैलाश गोयल): पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पतंजलि योग समिति लाडवा की ओर से शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाज से हवन-यज्ञ के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय साधकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से विशेष रूप से पहुंचे आचार्य मोहन आर्य ने साधकों को संबोधित किया। उन्होंने वेदों और पौराणिक ग्रंथों में पर्यावरण संतुलन को लेकर बताए गए नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। आचार्य जी के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चार के बीच सभी उपस्थित लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

विज्ञापन

औषधीय पौधों का वितरण, देखभाल का लिया संकल्प

यज्ञ संपन्न होने के बाद पर्यावरण संरक्षण की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पौधा वितरण अभियान चलाया गया। समिति की ओर से साधकों को तुलसी, कढ़ी पत्ता, नीम, अर्जुन छाल और बेलपत्र जैसे अत्यंत उपयोगी एवं औषधीय पौधे नि:शुल्क बांटे गए।

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अजय पोपली ने उपस्थित लोगों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा और रोपे गए पौधों को वटवृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करना होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान अनिल गर्ग, अरविंद सिंगल, ओमप्रकाश मल्होत्रा, अशोक सेन, सुमन गर्ग, सीमा बंसल, सुनील गर्ग और संदीप पुजारा सहित कई गणमान्य साधक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें– सरकार नंबरदारों के अधिकार करे बहाल, लाडवा बैठक में गरजे हरमीत चीमा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।