Breaking News
1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल

Ladwa News: लाडवा में यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की पर्यावरण पहल, वार्ड 7 में रोपे गए 50 पौधे, दिया हरियाली का संदेश

Ladwa News: लाडवा में यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की पर्यावरण पहल, वार्ड 7 में रोपे गए 50 पौधे, दिया हरियाली का संदेश

वार्ड 7 में लगे 50 पौधे, चौ. जोगध्यान और विजय भूषण तनेजा ने दिया स्वच्छता का संदेश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: लाडवा (कैलाश गोयल)

Ladwa News: लाडवा (कैलाश गोयल): पर्यावरण में हो रहे बदलावों और बढ़ते प्रदूषण के बीच लाडवा में सामाजिक व खेल संस्थाएं प्रकृति सहेजने की मुहिम में जुट गई हैं। इसी कड़ी में यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने लाडवा क्षेत्र में पौधारोपण अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य घटती हरियाली को बढ़ाना और आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

मानसून में पौधे लगाने से जल्दी होता है विकास: चौ. जोगध्यान

विज्ञापन

अभियान के दौरान संगठन के अध्यक्ष चौ. जोगध्यान ने पौधारोपण के वैज्ञानिक और व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम पेड़-पौधे लगाने के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। इस दौरान मिट्टी में पर्याप्त नमी होने के कारण पौधे तेजी से पुष्पित और पल्लवित होते हैं। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

वहीं, यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान विजय भूषण तनेजा ने बताया कि उनकी संस्था हर साल नियमित रूप से इस तरह के पौधारोपण अभियान आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि जब तक हम बड़े पैमाने पर पेड़ नहीं लगाएंगे, तब तक हमारी आबो-हवा शुद्ध और स्वच्छ नहीं बन सकती।

किडजी स्कूल के पास लगाए गए पौधे, गणमान्य लोग रहे मौजूद

मुहिम के तहत वार्ड नंबर 7 में स्थित किडजी स्कूल के सामने खाली पड़ी जगह पर विभिन्न किस्मों के करीब 50 फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। संगठन के सदस्यों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी सुरक्षा और समय-समय पर सिंचाई करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष सरपंच बपदी राजेंद्र, कैशियर डॉ. अमित बंगा, एडवोकेट सुखबीर, एडवोकेट विशाल अडेन, प्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर किरण कुमार, रमन कुमार, विक्की नंबरदार, मनदीप सिंह, गौरव, अमित कुमार (ए.के. फिटनेस क्लब), जांनी, विकास संधू, साहिल, विकास, पंकज गोबिंदगढ़, एहसान अली, जरीफ खान, श्यामलाल, जितेंद्र सैनी, सौरभ वाल्मीकि और सन्नी समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– बड़ोंदी स्कूल की माफी ने जूडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।