Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Mahendragarh Bar Association Election: महेंद्रगढ़ बार चुनाव, प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, 11 सितंबर को वोटिंग

Mahendragarh Bar Association Election: महेंद्रगढ़ बार चुनाव, प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, 11 सितंबर को वोटिंग

महेंद्रगढ़ बार चुनाव, प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, 11 सितंबर को वोटिंग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Mahendragarh Bar Association Election: महेंद्रगढ़ जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपने-अपने पर्चे भरे। इस बार बार एसोसिएशन के सबसे अहम ‘प्रधान’ पद पर त्रिकोणीय और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, आज नामांकनों की छंटनी (स्क्रूटनी) की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 31 अगस्त तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

चुनाव अधिकारी विनोद सिंह तंवर (एडवोकेट) और सह-चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल (एडवोकेट) ने चुनावी शेड्यूल साझा करते हुए बताया कि आगामी 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके तुरंत बाद मतगणना कर देर शाम तक नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। इस बार कुल 303 पंजीकृत अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन

इतिहास में पहली बार 6 पदों के लिए चुनावी घमासान

महेंद्रगढ़ बार के इतिहास में यह पहला मौका है जब 5 के बजाय 6 कार्यकारिणी पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। इनमें से कई पदों को महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है।

प्रधान पद: सबसे हॉट सीट माने जाने वाले प्रधान पद पर अजनेश (एडवोकेट), राजेश कुमार लांबा (एडवोकेट) और संदीप कुमार यादव (एडवोकेट) मैदान में आमने-सामने हैं। तीनों ही उम्मीदवारों के बीच सीधी और कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

उप प्रधान (महिला आरक्षित): इस सीट पर सुनीता कुमारी (एडवोकेट), शशिबाला (एडवोकेट) और शर्मिला यादव (एडवोकेट) ने पर्चा भरा है।

उप प्रधान (सामान्य): यहां मुकाबला सीधा दो प्रत्याशियों— मनोज कुमार शर्मा (एडवोकेट) और अंकित (एडवोकेट) के बीच है।

सचिव पद: इस पद की प्रतिष्ठा के लिए पुष्पेंद्र सिंह (एडवोकेट) और राहुल कौशिक (एडवोकेट) चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

संयुक्त सचिव (महिला आरक्षित): सुमन कुमारी (एडवोकेट) और सोनिया कुमारी (एडवोकेट) आमने-सामने हैं।

कोषाध्यक्ष पद: खजाने की चाबी हासिल करने के लिए गणेश लाल (एडवोकेट), विक्रांत (एडवोकेट) और प्रदीप कुमार (एडवोकेट) के बीच मुकाबला है।

31 अगस्त के बाद साफ होगी अंतिम तस्वीर

नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही बार परिसर और वकीलों के चैंबरों में चुनावी माहौल पूरी तरह जम चुका है। प्रत्याशी साथी वकीलों के चैंबर-दर-चैंबर जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। हालांकि, चुनाव मैदान में अंतिम रूप से कौन-कौन डटा रहेगा, इसकी स्पष्ट तस्वीर 31 अगस्त को नाम वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल, 11 सितंबर के फैसले को लेकर कोर्ट परिसर में चर्चाओं का दौर गरम है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून धीमा, अंबाला-करनाल में 51% कम बरसे बादल, भिवानी में 117% ज्यादा बारिश, जानें वजह

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।