Breaking News
Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNarnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियम

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय ’रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रम’ का हुआ समापन

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय ’रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रम’ का हुआ समापन

कौशल विकास कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले विद्यार्थी और विशेषज्ञ प्रो. सुनील कुमार के साथ ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा नंदी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय ’रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रम’ का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

 

विज्ञापन

कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग, प्रबंधन अध्ययन विभाग, अर्थशास्त्र विभाग तथा पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के अंतिम वर्ष के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा प्राइड क्लासरूम, नंदी फाउंडेशन की प्रशिक्षक सुश्री नेहा गर्ग ने विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल, बायोडाटा निर्माण, व्यवहार-कौशल तथा वर्तमान प्रतिस्पर्धी रोजगार बाजार में सफलता के लिए आवश्यक विभिन्न दक्षताओं के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया।

 

पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने संवादात्मक सत्रों, व्यावहारिक अभ्यासों एवं विभिन्न कौशल-विकास गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक जीवन की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना था।

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की निदेशक डॉ. दिव्या ने भी विद्यार्थियों को कार्यक्रम पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने पांच दिनों के दौरान विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के अकादमिक ज्ञान और उद्योग जगत की अपेक्षाओं के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के उपनिदेशक डॉ. विकास सिवाच ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सुश्री नेहा गर्ग, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा नंदी फाउंडेशन के प्रति विश्वविद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों के रोजगारपरक कौशल को सुदृढ़ करने की दिशा में संस्थाओं के सहयोग एवं समर्थन की सराहना की।

 

 

 

 

यह भी देखें –  बाबा जिन्दा देव का विशाल मेला 13 सितंबर को, कबड्डी-वॉलीबॉल समेत कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।