Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Narnaul News: ताजीपुर गांव में चोरों का तांडव, 11 किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी

Narnaul News: ताजीपुर गांव में चोरों का तांडव, 11 किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी

ताजीपुर गांव में चोरों का तांडव, 11 किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी ताजीपुर गांव में देखने को मिली। चोरों ने 27 और 28 अगस्त की दरमियानी रात एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ 11 किसानों के खेतों पर बने ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। शातिर चोर ट्यूबवेलों में लगी कीमती बिजली की केबल काटकर रफूचक्कर हो गए, जिससे पूरे इलाके के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इस संगठित चोरी का खुलासा तब हुआ जब सुबह किसान अपने खेतों में पहुंचे। ताजीपुर निवासी पीड़ित किसान राजेश ने जब अपने ट्यूबवेल की केबल गायब देखी और आसपास पड़ताल की, तो पता चला कि यह सिर्फ उनकी अकेली की समस्या नहीं है। गांव के 10 अन्य किसानों के खेतों में भी यही नजारा था, जहां चोरों ने सफाई से केबल उखाड़ ली थी।

विज्ञापन

सिंचाई का संकट गहराया, इन किसानों को पहुंचाया नुकसान

एक साथ 11 ट्यूबवेलों की केबल कट जाने से गांव में सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है। पीड़ित किसान राजेश की शिकायत के अनुसार, चोरों ने ओमप्रकाश, पूर्व सरपंच गुलजारी, इंद्राज नंबरदार, प्रेम सिंह, विक्रम, चेतराम, ओमपाल, सुखराम, हंसराज और कैलाश के ट्यूबवेलों को निशाना बनाया है। खेतों में पानी न मिलने के कारण फसलों के सूखने का खतरा मंडराने लगा है।

किसानों का कहना है कि केबल चोरी होने से न केवल उनका आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि ऐन वक्त पर खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है। नई केबल खरीदने और उसे दोबारा लगाने में भारी खर्च और समय लगेगा, जिससे किसान खासे परेशान हैं।

बीएनएस की धारा 303(2) में केस दर्ज, एसआई विजेंद्र को सौंपी जांच

मामले की सूचना मिलते ही निजामपुर थाना पुलिस हरकत में आई। पीड़ित किसान राजेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की तफ्तीश का जिम्मा उप निरीक्षक (SI) विजेंद्र को सौंपा गया है।

पुलिस टीम ने ताजीपुर गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के रास्तों और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई केबल बरामद की जाए,

यह भी पढ़ें– Gurugram News: बिजनौर पुलिस की लापरवाही से गई युवक की जान, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।