Breaking News
Kalesar National Park Grassland: कलेसर नेशनल पार्क में अनोखी पहल, फायर लाइन में तैयार हुआ विशेष ग्रासलैंड, वन्यजीवों को मिल रहा हरा चाराE20 पेट्रोल पर गडकरी का बड़ा बयान, बोले- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’Mahendragarh News: हकेवि में महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का दौरा, छात्राओं को उद्यमी और लीडर बनने के लिए किया प्रेरितराहुल गांधी का आरोप- गरीबों के वोट काटे जा रहे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक होगा आंदोलनGurugram News: गुरुग्राम में देर रात सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़कियों ने युवकों पर बरसाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरलKalesar National Park Grassland: कलेसर नेशनल पार्क में अनोखी पहल, फायर लाइन में तैयार हुआ विशेष ग्रासलैंड, वन्यजीवों को मिल रहा हरा चाराE20 पेट्रोल पर गडकरी का बड़ा बयान, बोले- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’Mahendragarh News: हकेवि में महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का दौरा, छात्राओं को उद्यमी और लीडर बनने के लिए किया प्रेरितराहुल गांधी का आरोप- गरीबों के वोट काटे जा रहे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक होगा आंदोलनGurugram News: गुरुग्राम में देर रात सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़कियों ने युवकों पर बरसाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरल

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोहाना से दबोचा गया कोर्ट का भगोड़ा आरोपी, 2023 से चल रहा था फरार

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोहाना से दबोचा गया कोर्ट का भगोड़ा आरोपी, 2023 से चल रहा था फरार

महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोहाना से दबोचा गया कोर्ट का भगोड़ा आरोपी, 2023 से चल रहा था फरार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh News: जिले में अपराधियों और अदालत से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी अभियान के तहत महेंद्रगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फतेहाबाद जिले के टोहाना इलाके से एक फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से कानून की पकड़ से दूर था।

पकड़े गए आरोपी की पहचान फतेहाबाद के शक्करपुरा गांव निवासी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नारनौल शहर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गुरदेव सिंह को नारनौल अदालत द्वारा 11 जुलाई 2023 को फरार अपराधी (प्रोक्लेमड ऑफेंडर) घोषित किया गया था। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने और पेश न होने के कारण नारनौल शहर थाने में उसके खिलाफ अलग से मामला भी दर्ज किया गया था।

फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने तकनीकी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर को गुरदेव सिंह को टोहाना के राज नगर से धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे अदालत में पेश करने की तैयारी है।

महेंद्रगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी फरार आरोपी या संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या आपातकालीन सेवा डायल 112 पर दें। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

यह भी देखें – बाबा जयरामदास के जन्मोत्सव पर पाली धाम महेंद्रगढ़ में भव्य भंडारे व रात्रि जागरण का आयोजन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।