Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Mahendragarh : हकेवि में पीएच.डी दाखिला प्रक्रिया शुरू, 32 विभागों में 190 सीटों के लिए 3 अक्टूबर तक करें आवेदन

Mahendragarh : हकेवि में पीएच.डी. दाखिला प्रक्रिया शुरू, 32 विभागों में 190 सीटों के लिए 3 अक्टूबर तक करें आवेदन

हकेवि में पीएच.डी दाखिला पोर्टल की शुरुआत करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 (जुलाई चक्र) के लिए पीएच.डी. कार्यक्रमों में दाखिला हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार 14 सितंबर, 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है।

 

विज्ञापन

 

इस बार 32 विभागों ने मांगे 190 पीएचडी सीटों के लिए आवेदन

विश्वविद्यालय के विभिन्न 32 विभागों में 190 पीएच.डी. सीटों के लिए इस सत्र में पंजीकरण किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया आगामी 03 अक्टूबर, 2026 तक चलेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने दाखिला पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन, नवाचार, कौशल विकास के साथ-साथ अनुसंधान के लिए प्रयासरत है। इस दाखिला प्रक्रिया से अवश्य ही विश्वविद्यालय को योग्य, परिश्रमी शोधार्थी प्राप्त होंगे जोकि विश्वविद्यालय की शोध परम्परा को नया सोपान एवं लक्ष्य उन्मुख बनाने का कार्य करेंगे।

Mahendragarh : हकेवि में पीएच.डी. दाखिला प्रक्रिया शुरू, 32 विभागों में 190 सीटों के लिए 3 अक्टूबर तक करें आवेदन
Mahendragarh : हकेवि में पीएच.डी. दाखिला प्रक्रिया शुरू, 32 विभागों में 190 सीटों के लिए 3 अक्टूबर तक करें आवेदन

विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने दाखिला पोर्टल की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अनुसंधान अति महत्त्वपूर्ण कारक है और इस दाखिला प्रक्रिया के माध्यम से होनहार प्रतिभाओं को अवसर प्राप्त होगा।

 

विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान व शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य ने भी पीएच.डी. दाखिला पोर्टल की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया।

 

 

03 अक्टूबर तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने दाखिला प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न 32 विभागों में कुल 190 पीएच.डी. की सीटों पर दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगामी 03 अक्टूबर, 2026 तक चलेगी। आगामी 05 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। इसी क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा 06 पाठ्यक्रमों होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी और फार्मास्युटिकल साइंसेज के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 05 अक्टूबर को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

 

प्रवेश परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में ही 08 अक्टूबर, 2026 को होगा। इन छह पाठ्यक्रमों में गेट/जीपीएटी के अंतर्गत आने वाले आवेदक को प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त होगी। पीएच.डी. में प्रवेश हेतु साक्षात्कार 12 अक्टूबर से शुरु होंगे और सीटें रिक्त रहने पर दूसरी सूची 17 अक्टूबर, 2026 को जारी की जाएगी।

 

 

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं परिषद शाखा के सहायक कुलसचिव डॉ. अमित कुमार ने बताया कि पीएच.डी. पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अभ्यर्थी https://cuhadm.samarth.edu.in/  लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी विभिन्न जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuh.ac.in पर नियमित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय विभिन्न विभागों के प्रमुख, शिक्षक व अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

 

 

यह भी देखें –  यूजीसी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में उतरा सवर्ण समाज, नारनौल में हुआ मंथन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।