Breaking News
Narnaul News: जिले में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इन्हें फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाईVinesh Phogat WFI: विनेश फोगाट केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, WFI को 2 हफ्ते की डेडलाइन, फैसले पर रहेगा स्टेजालंधर में जेल में बंद नशा तस्करी के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, 70 साल जर्जर मकान खुद गिरने लगाNarnaul News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आज नारनौल में निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी मुख्य अतिथिYamunanagar News: गन्ने के भाव पर यमुनानगर में फूटा गुस्सा, रादौर में किसानों ने कृषि मंत्री के आवास के पास फूंका पुतलाNarnaul News: जिले में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इन्हें फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाईVinesh Phogat WFI: विनेश फोगाट केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, WFI को 2 हफ्ते की डेडलाइन, फैसले पर रहेगा स्टेजालंधर में जेल में बंद नशा तस्करी के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, 70 साल जर्जर मकान खुद गिरने लगाNarnaul News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आज नारनौल में निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी मुख्य अतिथिYamunanagar News: गन्ने के भाव पर यमुनानगर में फूटा गुस्सा, रादौर में किसानों ने कृषि मंत्री के आवास के पास फूंका पुतला

Mahendragarh : राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह को लेकर उत्साह, विधायक कंवर सिंह यादव और पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने गांवों में जाकर दिया निमंत्रण

Mahendragarh : राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह को लेकर उत्साह, विधायक कंवर सिंह यादव और पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने गांवों में जाकर दिया निमंत्रण

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव गाँव गाँव जाकर निमंत्रण देते हुए।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : आगामी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह को लेकर राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव और पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

विधायक कंवर सिंह यादव ने अपने इस जनसंपर्क अभियान के तहत रिवासा, सिसोठ, भगड़ाना, पाली, धोली, जाट, भूरजट, आदलपुर, आकोदा, खुड़ाना, खुड़ाना बास, घड़ी और बसई समेत कई गांवों का दौरा किया। इन गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा विधायक का फूल-मालाओं और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

Mahendragarh : राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह को लेकर उत्साह, विधायक कंवर सिंह यादव और पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने गांवों में जाकर दिया निमंत्रण
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव गाँव गाँव जाकर निमंत्रण देते हुए।

इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा यह आयोजन: कंवर सिंह यादव

ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि आगामी 17 सितंबर का दिन महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बेहद ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर है। भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन पूरे क्षेत्र के लिए बड़े सम्मान की बात है।

विधायक ने भगवान विश्वकर्मा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें निर्माण, सृजन, हुनर और तकनीकी दक्षता का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है। देश और प्रदेश की प्रगति के पहिये को गति देने में कारीगरों, शिल्पकारों, श्रमिकों और अपने हुनर से समाज को सुदृढ़ बनाने वाले हर मेहनतकश वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ऐसे हुनरमंद और मेहनतकश वर्गों के सम्मान, स्वाभिमान तथा आर्थिक सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

सबका साथ, सबका विकास के संकल्प पर बढ़ रही सरकार

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के हर एक वर्ग और हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे 17 सितंबर को भारी से भारी संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक समारोह की शोभा बढ़ाएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Mahendragarh : राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह को लेकर उत्साह, विधायक कंवर सिंह यादव और पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने गांवों में जाकर दिया निमंत्रण
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव गाँव गाँव जाकर निमंत्रण देते हुए।

मेहनतकश समाज के सम्मान का पर्व: राव बहादुर सिंह

पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती केवल कोई धार्मिक आस्था का पर्व मात्र नहीं है, बल्कि यह देश और समाज के नवनिर्माण में रीढ़ की हड्डी साबित होने वाले कारीगरों, शिल्पकारों, श्रमिकों एवं मेहनतकश लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि इन्हीं के पसीने और परिश्रम से देश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलती है।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान रवि जड़वा, रणधीर सिंह आदलपुर, जिला मंत्री संदीप, प्रवीण (सरपंच प्रतिनिधि, माजरा खुर्द), देसराज (सरपंच, पाली), नरेश (सरपंच प्रतिनिधि, खुड़ाना), कर्मवीर सैनी (सरपंच, घड़ी), प्रेम फौजी (पाली), और राजेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के तमाम मौजूदा सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी देखें – दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।