September 11, 2026

Masoom Sharma: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का बड़ा ऐलान, 1 हफ्ते में बंद करेंगे पाखंडी बाबुओं की दुकान

0
Masoom Sharma: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का बड़ा ऐलान, 1 हफ्ते में बंद करेंगे पाखंडी बाबुओं की दुकान

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का बड़ा ऐलान, 1 हफ्ते में बंद करेंगे पाखंडी बाबुओं की दुकान

Masoom Sharma: अपनी दमदार आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले हरियाणवी कलाकार और सिंगर मासूम शर्मा इन दिनों समाज में फैले पाखंडवाद के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पाखंडी बाबुओं और ढोंग फैलाने वालों को एक हफ्ते में बेनकाब करने का दावा किया है। उन्होंने देश और प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि जहां भी इन तथाकथित ढोंगियों के पोस्टर या सरकारी संपत्तियों पर होर्डिंग दिखाई दें, उन्हें हटाकर वीडियो बनाएं और उन्हें टैग करें।

‘तत्वदर्शी’ के बाद ‘फिल्मी बाबा’ ने यूट्यूब पर मचाया गदर

मासूम शर्मा ने बताया कि पाखंड के खिलाफ शुरू की गई उनकी इस मुहिम को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इस कड़ी में उन्होंने दो गाने रिलीज किए हैं, जिनमें पहला गाना ‘तत्वदर्शी’ यूट्यूब पर सातवें नंबर पर और हाल ही में 8 सितंबर को रिलीज हुआ नया गाना ‘फिल्मी बाबा’ ऑल इंडिया लेवल पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। अमर करनावल के लिखे 3.41 मिनट के इस आधिकारिक ट्रैक में मासूम ने ढोंगी बाबाओं और उनके डेरों के सच को बेबाकी से उजागर किया है।

राजनीतिक संरक्षण और भीड़ के भ्रम को किया खारिज

लाइव के दौरान मासूम शर्मा ने कहा कि पहले राजनेता और आम लोग इन बाबुओं के पास मौजूद फर्जी भीड़ से डरते थे। लेकिन अब माहौल बदल चुका है। मासूम के मुताबिक, “यह कोई भीड़ नहीं, बल्कि कुछ चंद लोग हैं। असली भीड़ तो अब इन ढोंगियों के खिलाफ एकजुट हो रही है और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए जाग चुकी है।” उन्होंने साफ किया कि पाखंडवाद की इस पूरी दुकान को बंद करने के लिए उनके दो और नए गाने जल्द ही श्रोताओं के बीच होंगे।

‘जो जी में आएगा गाऊंगा, किसी के दबाव में नहीं जिऊंगा’

अपने नए गाने ‘फिल्मी बाबा’ की पंक्तियों—”ना इज्जत असली संता की गुरुआं की, मत मारदी जनता की इन झोले छाप बाबा नै”—का जिक्र करते हुए मासूम ने कहा कि जो लोग खुद को भगवान बताकर देश में पाखंड फैला रहे हैं, उनका सच सामने लाना हर नागरिक का फर्ज है। उन्होंने दोटूक लहजे में कहा कि वे किसी के दबाव में जीने वाले नहीं हैं और जो सच है, वही लिखेंगे और वही गाएंगे। युवाओं द्वारा चलाए जा रहे पोस्टर हटाओ अभियान की तारीफ करते हुए मासूम ने कहा कि जो वीडियो उन्हें टैग किए जाएंगे, उन्हें वे अपनी पर्सनल प्रोफाइल पर शेयर करेंगे।

यह भी पढ़ें– Panipat News: पानीपत बार एसोसिएशन चुनाव, ईवीएम से मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक आएंगे नतीजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed