Breaking News
Longest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाStubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकारyamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तारLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाStubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकारyamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

MDU Rohtak News: 10% फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर छात्र, अब VC का घेराव करने की तैयारी

MDU Rohtak News: 10% फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर छात्र, अब VC का घेराव करने की तैयारी

10% फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर छात्र, अब VC का घेराव करने की तैयारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

MDU Rohtak News: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) रोहतक में पिछले 13 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन अब बड़े टकराव का रूप लेता दिख रहा है। ‘मिशन इक्वेलिटी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन’ (MISO) के बैनर तले 10 प्रतिशत फीस वृद्धि को वापस लेने समेत तीन मुख्य मांगों को लेकर जारी धरने को अब अन्य छात्र संगठनों का भी खुला समर्थन मिल गया है।

शुक्रवार को आक्रोशित छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध दर्ज कराया था। वहीं, अब छात्रों ने कुलपति (VC) प्रो. मिलाप सिंह पूनिया के घेराव की रणनीति तैयार की है, जिसमें राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र संगठन भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

‘कॉर्पोरेट कंपनी की तरह चलाई जा रही यूनिवर्सिटी’

धरने की अगुआई कर रहे मिसो संगठन के जनरल सेक्रेटरी नकुल ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में एग्जीक्यूटिव काउंसिल (EC) की बैठक में पास किए गए उस प्रस्ताव को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए, जिसके तहत हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाई जाती है।

नकुल के मुताबिक, अगर किसी कोर्स की फीस 50 से 70 हजार रुपये है, तो अगले ही साल यह बढ़कर 55 से 77 हजार रुपये हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय को एक फाइनेंस कंपनी की तरह चलाया जा रहा है, जहां हर साल ब्याज की तर्ज पर फीस बढ़ा दी जाती है, जिसका सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

हॉस्टल फीस में छूट और पारदर्शी भर्ती की मांग

फीस बढ़ोतरी के अलावा छात्रों ने प्रशासन के सामने दो अन्य बड़ी मांगें रखी हैं। आंदोलनकारियों की मांग है कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तर्ज पर एमडीयू में भी बीपीएल (BPL) परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए।

इसके साथ ही 22 जुलाई को निकाली गई प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नकुल ने कहा कि इसमें विभागवार खाली पदों का स्पष्ट ब्योरा नहीं दिया गया है और आरक्षण नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि जब तक इन तमाम मुद्दों पर लिखित सहमति नहीं बनती, तब तक विवेकानंद लाइब्रेरी के बाहर उनका पड़ाव जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें– DCRUST Sonipat News: प्रोफेसर की करतूतों के खिलाफ कैंपस में प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।