Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Moga News: पंजाब के मोगा में आईलेट्स छात्रा ने नहर में कूदकर किया सुसाइड, पिता ने दर्ज कराया मानसिक प्रताडना केस

Moga News: पंजाब के मांगा में आईलेट्स छात्रा ने नहर में कूदकर किया सुसाइड, पिता ने दर्ज कराया मानसिक प्रताडना केस

घटना का AI जनरेटेड इमेज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Moga News: पंजाब के मोगा जिले के गांव रोडे में 24 वर्षीय आईलेट्स छात्रा हरलीन कौर की मौत के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, हरलीन कौर पिछले चार महीनों से बाघापुराना स्थित एक आईलेट्स सेंटर में नैनी का कोर्स कर रही थीं। 2 जुलाई को वह घर से सेंटर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वहां नहीं पहुंचीं। बाद में उनका शव गांव भलूर से माहला जाने वाली नहर में मिला। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सेंटर पहुंचने पर पिता को बेटी के नहीं आने की मिली जानकारी
मृतका के पिता सुखमन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई को वह मोटरसाइकिल की मरम्मत के लिए बाघापुराना गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी से मिलने के लिए उसके आईलेट्स सेंटर का रुख किया। वहां उन्हें जानकारी मिली कि हरलीन उस दिन सेंटर पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद उन्होंने कई बार बेटी के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उन्होंने इस संबंध में अपने परिवार को भी सूचना दी, जिसके बाद सभी ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

परिवार के अनुसार फोन पर कही थी नहर में कूदने की बात
परिवार के मुताबिक, गांव लौटने पर उनके भतीजे बेअंत सिंह ने बताया कि उसे हरलीन का फोन आया था। परिवार का दावा है कि बातचीत के दौरान हरलीन ने कहा था कि उसके पिता को सेंटर नहीं जाने की जानकारी मिल गई है और वह नहर में कूदने जा रही है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश तेज कर दी। देर रात सूचना मिली कि गांव भलूर से माहला जाने वाली नहर में एक युवती का शव मिला है, जिसकी पहचान हरलीन कौर के रूप में हुई।

सहेली के हवाले से लगाए गए मानसिक प्रताड़ना के आरोप
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को हरलीन की एक सहेली ने बताया था कि गांव के ही यादवीर सिंह उर्फ जोगा से हरलीन की बातचीत होती थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वह युवक उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान करता था। पिता का कहना है कि इसी कथित प्रताड़ना और पारिवारिक स्थिति को लेकर तनाव के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज, जांच जारी
थाना समालसर के सहायक थानेदार (ASI) मनजिन्द्र सिंह ने बताया कि सुखमन्द्र सिंह के बयान के आधार पर यादवीर सिंह उर्फ जोगा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल मोगा में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें; पंजाब सरकार फसल विविधीकरण को बढ़ावा 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।