Breaking News
दलेर मेहंदी से विवाद में मंत्री सुबोध उनियाल का नया बयान सामने आया, कहा- इस्तीफा दे दूंंगा माफी नहीं मांगूगाNigdhu Police Action: करनाल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बाइक से 62 बोतलें बरामद, आरोपी जेल रवानाNarnaul News: महेंद्रगढ़ में एसआईआर कार्य की समीक्षा, 96,472 में से 96,041 आवेदनों का सफल निस्तारण, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशनहिमाचल के सिरमौर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; बेटी सुरक्षित मिलीKaithal Sweets Raid CM Flying: कैथल में सीएम फ्लाइंग की बड़ी रेड, 650 किलो फफूंदी लगी सड़ी-गली मिठाई नष्टदलेर मेहंदी से विवाद में मंत्री सुबोध उनियाल का नया बयान सामने आया, कहा- इस्तीफा दे दूंंगा माफी नहीं मांगूगाNigdhu Police Action: करनाल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बाइक से 62 बोतलें बरामद, आरोपी जेल रवानाNarnaul News: महेंद्रगढ़ में एसआईआर कार्य की समीक्षा, 96,472 में से 96,041 आवेदनों का सफल निस्तारण, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशनहिमाचल के सिरमौर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; बेटी सुरक्षित मिलीKaithal Sweets Raid CM Flying: कैथल में सीएम फ्लाइंग की बड़ी रेड, 650 किलो फफूंदी लगी सड़ी-गली मिठाई नष्ट

Mohali Crime News: मोहाली पुलिस के हत्थे चढ़े 3 आरोपी, चोरी के 4 ट्रैक्टर और 3 ट्रॉलियां बरामद

Mohali Crime News: मोहाली पुलिस के हत्थे चढ़े 3 आरोपी, चोरी के 4 ट्रैक्टर और 3 ट्रॉलियां बरामद

मोहाली में ट्रैक्टर चोरी गिरोह का खुलासा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Mohali Crime News: मोहाली पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चार ट्रैक्टर, तीन ट्रॉलियां, एक गड्ढे खोदने वाली मशीन और बिजली की स्टील तार के आठ रोल बरामद किए हैं। यह कार्रवाई SSP मोहाली वरुण शर्मा के निर्देश पर SP रूरल जसपिंदर सिंह और DSP खरड़-1 ईशान सिंगला के नेतृत्व में की गई। थाना सदर खरड़ के SHO इंस्पेक्टर सुनील कुमार की निगरानी में पुलिस ने यह ऑपरेशन चलाया।

पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई को एक महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर चोरी हुआ था। ट्रैक्टर का नंबर UP-23-AU-2516 था। इस संबंध में 5 अगस्त को थाना सदर खरड़ में केस नंबर 345 दर्ज किया गया था। पुलिस ने BNS की धारा 303(2) के तहत यह मामला दर्ज किया। इसके बाद 7 सितंबर की रात लाल रंग का महिंद्रा स्वराज 744 ट्रैक्टर भी चोरी हो गया। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर PB-27-M-7957 था। इस मामले में 10 सितंबर को थाना सदर खरड़ में केस नंबर 402 दर्ज किया गया। इसमें भी BNS की धारा 303(2) लगाई गई।

विज्ञापन

मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले शेरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे साहिबाजपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास, रायकोट, लुधियाना से पकड़ा। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इसके बाद हिमांशू कुमार को मेरठ से गिरफ्तार किया। हिमांशू कुमार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के राम शेरगढ़ गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान हिमांशू ने ट्रैक्टर चोरी करने की बात मान ली। उसकी बताई गई जगह पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर और तीन ट्रॉलियां बरामद कीं।

 

 

समीर अंसारी के पास से मशीन और तार बरामद

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने हिमांशू से मिली जानकारी के आधार पर समीर अंसारी को भी गिरफ्तार किया। समीर पूर्वी दिल्ली के न्यू सलेमपुर इलाके के के-ब्लॉक, बैंड-बाजे वाली गली का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, समीर के पास से चोरी की एक गड्ढे खोदने वाली मशीन मिली। इसके अलावा बिजली की स्टील तार के आठ रोल भी बरामद किए गए। पुलिस अब इन सामानों के चोरी से जुड़े होने और गिरोह की अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूछताछ के जरिए गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले कितने ट्रैक्टर या दूसरे सामान चोरी किए और चोरी किए गए सामान को कहां खपाया जाता था। मोहाली और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर खेती और दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल होने वाला अहम वाहन है। ऐसे में ट्रैक्टर चोरी के मामलों में बरामदगी के साथ पुलिस के सामने अब गिरोह के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़ी अन्य वारदातों की कड़ियां जोड़ने की चुनौती है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।