Breaking News
Panchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाBhupinder Singh Hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत, 14 साल पुराने रैक्सिल फफूंदनाशक मामले में सीबीआई केस बंदNarnaul News: सीआईए टीम ने निजामपुर से 24.63 ग्राम एमडीएमए के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाBhupinder Singh Hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत, 14 साल पुराने रैक्सिल फफूंदनाशक मामले में सीबीआई केस बंदNarnaul News: सीआईए टीम ने निजामपुर से 24.63 ग्राम एमडीएमए के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Nigdhu Police Action: करनाल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बाइक से 62 बोतलें बरामद, आरोपी जेल रवाना

Nigdhu Police Action: करनाल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बाइक से 62 बोतलें बरामद, आरोपी जेल रवाना

करनाल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बाइक से 62 बोतलें बरामद, आरोपी जेल रवाना

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Nigdhu Police Action: हरियाणा के करनाल जिले में अवैध नशे और शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निगदू थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने जांबा नहर पुल के समीप नाकेबंदी के दौरान एक शातिर शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी अपनी मोटरसाइकिल की टंकी पर शराब की पेटियां रखकर और पीठ पर बैग टांगकर सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और उसके पास से अलग-अलग ब्रांड की देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर की कुल 62 बोतलें जब्त की हैं।

विज्ञापन

गश्त के दौरान ERV-425 टीम को मिली कामयाबी, रुकने का इशारा देख हड़बड़ाया आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, बीते एक नवंबर को ईआरवी-425 के इंचार्ज उप-निरीक्षक (SI) बलविंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अपराध रोकथाम को लेकर जांबा नहर पुल के पास मुस्तैद थे।

उसी दौरान हैबतपुर गांव की तरफ से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। बाइक चालक की तेल टंकी पर गत्ते की पेटियां रखी हुई थीं और उसकी पीठ पर एक भारी बैग लटक रहा था। पुलिस टीम को सामने देख चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

150 पव्वे देशी और अंग्रेजी ब्रांड की बोतलें बरामद, जांबा का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने जब मोटरसाइकिल पर लदी पेटियों और बैग की तलाशी ली तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। उसमें से देशी शराब मार्का शाही के 150 पव्वे, बुडवाइजर बीयर की 12 बोतलें, मैजिक मोमेंट अंग्रेजी शराब की 4 बोतलें, 6 अध्धे व 6 पव्वे, ऑल सीजन अंग्रेजी शराब के 6 अध्धे और रॉयल ग्रीन के 6 पव्वे बरामद हुए। कुल मात्रा जोड़ी जाए तो यह करीब 62 बोतल शराब बनती है। पूछताछ में आरोपी की पहचान करनाल के गांव जांबा निवासी ऋषिपाल पुत्र स्व. ज्ञानराम के रूप में हुई। आरोपी मौके पर शराब परिवहन या बिक्री से जुड़ा कोई वैध परमिट पेश नहीं कर सका।

आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज, पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड

निगदू थाना पुलिस ने बरामद अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी ऋषिपाल के खिलाफ थाना निगदू में आबकारी अधिनियम (हरियाणा आबकारी एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह शराब की यह खेप कहां से लाया था और गांव व आसपास के इलाकों में किसे सप्लाई करने जा रहा था।

यह भी पढ़ें–Sirsa Roadways Strike: सिरसा में रोडवेज बसों का चक्का जाम, 100 से ज्यादा बसें ठप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।