Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Nangal Chaudhary CHC: नांगल चौधरी को बड़ी सौगात, 12 करोड़ से बनेगी नई 4 मंजिला CHC बिल्डिंग, 31 जुलाई को खुलेंगे टेंडर

Nangal Chaudhary CHC: नांगल चौधरी को बड़ी सौगात, 12 करोड़ से बनेगी नई 4 मंजिला CHC बिल्डिंग, 31 जुलाई को खुलेंगे टेंडर

नांगल चौधरी को बड़ी सौगात, 12 करोड़ से बनेगी नई 4 मंजिला CHC बिल्डिंग, 31 जुलाई को खुलेंगे टेंडर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singhकंटेंट क्रेडिट: विजय यादव

Nangal Chaudhary CHC: दक्षिण हरियाणा के नांगल चौधरी क्षेत्र की लगभग पौने दो लाख आबादी को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब छह दशक पुरानी और जर्जर हो चुकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नांगल चौधरी की इमारत को ध्वस्त कर वहां लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन बनाया जाएगा। परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) को दो निर्माण एजेंसियों के टेंडर प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें 31 जुलाई 2026 की सुबह आधिकारिक तौर पर खोला जाएगा।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में चुनी जाने वाली एजेंसी की रिपोर्ट मिलने के बाद अगले सप्ताह जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी/स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव (ACS) वर्क अलॉटमेंट लेटर जारी करेंगी। इसके बाद ठेकेदार एजेंसी को 18 महीने की निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य होगा। आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस बहुमंजिला इमारत के निर्माण में विशेष रूप से भूकंपरोधी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

60 साल पुराना ढांचा, जानलेवा खतरे के बीच चल रहा था इलाज

नांगल चौधरी में स्वास्थ्य सेवाओं का इतिहास करीब छह दशक पुराना है। वर्ष 1960 के दशक में यहां महज 7 कमरों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की शुरुआत की गई थी। बाद में बढ़ती आबादी और क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए वर्ष 2000 में सरकार ने इसे अपग्रेड करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दे दिया। मौजूदा समय में इस सीएचसी के अधीन 7 पीएचसी और 27 उप स्वास्थ्य केंद्र आते हैं, जिनके जरिए क्षेत्र के 84 गांवों और ढाणियों की लगभग 1.85 लाख आबादी के इलाज की जिम्मेदारी इसी केंद्र पर है।

लेकिन सुविधाओं के विस्तार के बावजूद नए भवन का निर्माण न होने से पुराने कमरों की हालत बेहद खस्ता हो चुकी थी। कई कमरों के प्लास्टर गिर रहे थे और बारिश के दिनों में सीलन व छतों से पानी टपकने के कारण मरीजों के साथ-साथ चिकित्सा स्टाफ की सुरक्षा पर भी हर वक्त खतरा मंडराता रहता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दिसंबर महीने में विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की थी। जिसके बाद चीफ आर्किटेक्ट द्वारा तैयार नक्शे और तकनीकी शाखा के बजट एस्टिमेट के आधार पर सरकार ने 12 करोड़ रुपये की राशि को प्रशासनिक मंजूरी दी।

चार मंजिला होगी इमारत, लिफ्ट और रैंप की मिलेगी सुविधा

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, नए सीएचसी भवन का डिजाइन आधुनिक मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इमारत का एक हिस्सा चार मंजिला और दूसरा हिस्सा तीन मंजिला बनाया जाएगा। गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के आवागमन को आसान बनाने के लिए भवन में दो तरफ रैंप, सीढ़ियों के अलावा आधुनिक लिफ्ट प्रणाली लगाई जाएगी।

अस्पताल प्रांगण में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। फिलहाल पीडब्ल्यूडी विभाग की रिपोर्ट पर पुरानी जर्जर इमारतों को कंडम घोषित कर दिया गया है और उन्हें ध्वस्त करने का टेंडर जारी किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान ओपीडी और आपातकालीन सुविधाओं को अस्थायी रूप से परिसर में बनी मैटरनिटी विंग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

“नांगल चौधरी सीएचसी भवन निर्माण के लिए दो एजेंसियों ने बिड सबमिट की है। 31 जुलाई को टेंडर ओपन किए जाएंगे। सिलेक्टेड एजेंसी की रिपोर्ट एसीएस कार्यालय भेजी जाएगी, जहां से वर्क अलॉटमेंट लेटर जारी होते ही 18 महीने की समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।”

— नरेंद्र यादव, उपमंडल अधिकारी (SDO), पीडब्ल्यूडी विभाग

यह भी पढ़ें– Manohar Lal Meeting Shruti Choudhry: चंडीगढ़ में क्यों मिले मनोहर लाल और श्रुति चौधरी? जानिए तोशाम कनेक्शन की इनसाइड स्टोरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।