Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Nangal Chaudhary : दिवंगत चौ. मालाराम के सामाजिक और विकासात्मक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता- दीपेंद्र हुड्डा

Nangal Chaudhary : दिवंगत चौ. मालाराम के सामाजिक और विकासात्मक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता- दीपेंद्र हुड्डा

दिवंगत के पुत्र प्रवीण चौधरी को सांत्वना देते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Nangal Chaudhary : रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को नांगल चौधरी पहुंचे और दिवंगत चौ. मालाराम सरपंच को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मालाराम के सामाजिक जीवन और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। सामाजिक एकता और विकासात्मक विचारधारा को मजबूत करने में मालाराम सरपंच की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मालाराम सरपंच ने अपने सार्वजनिक जीवन में निजी स्वार्थों को प्राथमिकता नहीं दी। क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने लंबे समय तक प्रयास किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने नांगल चौधरी शहर में निजी कॉलेज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

बाद में उनके प्रयासों से कॉलेज का सरकारीकरण संभव हो पाया है। कॉलेज में छात्र-छात्राओं की सहशिक्षा होने के कारण कई अभिभावकों के मन में चिंताएं रहती थीं। इस समस्या को समझते हुए मालाराम सरपंच ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष महिला महाविद्यालय की मांग रखी और उसे स्वीकृत कराने में अहम भूमिका निभाई।

 

 

इससे क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हुए। सांसद ने कहा कि मालाराम सामाजिक विवादों के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। आपसी मतभेदों को बातचीत और समझाइश के माध्यम से दूर कराने के उनके प्रयासों से सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूती मिली।

 

 

उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व का निधन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक मंजू चौधरी, पूर्व सीपीएस राव दानसिंह, अनीता यादव, जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान बिक्रम यादव, सत्यपाल दहिया, चंद्रप्रकाश एडवोकेट, महेश सोडा, रतिराम सरपंच सहित पार्टी के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

 

 

 

यह भी देखें – अटेली में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने घर के बाहर से बरामद किए 58 पव्वे और 6 बोतल देशी शराब

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।