September 19, 2026

Nangal Chaudhary : समग्र शिक्षा अभियान की अनूठी पहल, बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंचकर स्कूल से बाहर के बच्चों को शिक्षा से जोड़ रहे वालंटियर्स

0
Nangal Chaudhary : समग्र शिक्षा अभियान की अनूठी पहल, बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंचकर स्कूल से बाहर के बच्चों को शिक्षा से जोड़ रहे वालंटियर्स

शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों की सर्वे करती वालियंटर प्रियंका यादव।

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) स्कूलों से से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समग्र शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। जिला परियोजना समन्वयक दिलबाग सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एजुकेशनल वॉलंटियर प्रियंका यादव ने झुग्गी-झोपड़ियों और बस्तियों में पहुंचकर घर-घर सर्वे किया। अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों को चिह्नित करना है, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा रहे हैं।

विभागीय निर्देशानुसार वालियंटर प्रियंका यादव ने पुरानी सराय, मिश्रवाड़ा और जमालपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों, गाड़िया लुहार और बंजारा समुदाय के परिवारों से संपर्क किया।

उन्होंने अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों की शिक्षा में आ रही परेशानियों की जानकारी ली और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान कई बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया। विभाग के अनुसार कुछ बच्चे चार-पांच दिन में वापस लौटकर नियमित रूप से शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।

खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भारद्वाज ने कहा कि हर बच्चे को पढ़ने का अधिकार है और प्रत्येक बच्चे में सीखने तथा आगे बढ़ने की क्षमता होती है। जरूरत सिर्फ सही दिशा, मार्गदर्शन और प्रेरणा की है। उन्होंने कहा कि स्कूल से बाहर रह गए बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज और राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

प्रवक्ता एवं सहायक परियोजना समन्वयक हरमेंदर यादव ने कहा कि स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ना नेक कार्य है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि हर बच्चा सीख सकता है और पढ़ सकता है, बस उसे सही दिशा, मार्गदर्शन और प्रेरणा की आवश्यकता है।

यह भी देखें –  सेहलंग गांव में जोहड़ में डूबने से 14 वर्षीय छात्र रितिक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed