Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Nangal Chaudhary : नांगल चौधरी में किन्नर समाज के विवाद का समाधान, विधायक मंजू चौधरी के हस्तक्षेप से ‘मूंफली टीम’ को बधाई मांगने की मिली अनुमति

ppravesh kaushik
Nangal Chaudhary : नांगल चौधरी में किन्नर समाज के विवाद का समाधान, विधायक मंजू चौधरी के हस्तक्षेप से 'मूंफली टीम' को बधाई मांगने की मिली अनुमति

विधायक मंजू चौधरी को समस्या से अवगत कराता किन्नर समाज का प्रतिनिधि मंडल।

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) किन्नर समाज के मूंफली टीम के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक मंजू चौधरी से मुलाकात कर बधाई मांगने के दौरान सामने आ रही परेशानियों से अवगत कराया।

 

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ के चलते मूंफली टीम को नांगल चौधरी क्षेत्र और गांवों से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिनिधियों ने विधायक को बताया कि उनकी टीम कई दशकों से क्षेत्र में सामाजिक मर्यादा और निर्धारित परंपराओं के अनुरूप बधाई मांगती आ रही है।

 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उन्होंने हमेशा अनुशासन एवं नैतिकता का पालन करते हुए बधाई मांगने की परंपरा कायम रखी है। बधाई में परिवार की ओर से स्वेच्छा से जो भी दिया जाता है, उसे स्वीकार किया जाता है। बावजूद कुछ शरारती तत्व अपनी दबंगई और पहुंच का इस्तेमाल कर दूसरे गुट को क्षेत्र में सक्रिय करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो रहा है।

 

किन्नर समाज की समस्या सुनने के बाद विधायक मंजू चौधरी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए एसडीएम से संपर्क किया। उन्होंने मूंफली टीम को नांगल चौधरी हलके में बधाई मांगने की अनुमति दिए जाने की बात रखी और मामले का समाधान कराने का आग्रह किया। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को अनुशासन, आपसी सौहार्द और सामाजिक मर्यादा बनाए रखते हुए अपनी परंपरा निभाने की नसीहत भी दी।

 

 

कहा कि किसी भी समुदाय की परंपराओं और सम्मान का संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बधाई मांगने के दौरान किसी प्रकार का दबाव, अभद्रता या विवाद नहीं होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किन्नर समाज का सनातन धर्म में अटूट विश्वास है और धार्मिक एवं सामाजिक परंपराएं उन्हें परोपकार, संयम और सात्विक जीवन की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से निष्पक्ष व्यवस्था बनाए रखने की मांग की।

 

 

यह भी देखें –  राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित, प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।