Nangal Chaudhary News: (विजय यादव) बहरोड़ रोड़ पर स्थित जाट धर्मशाला में समाज की बैठक प्रधान कुलदीप जेलदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें समाज सुधार अभियान को नई गति देने के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया। साथ ही स्थापना दिवस 13 दिसंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि समाज सुधार अभियान का अगला पड़ाव दोहान पच्चीसी क्षेत्र होगा। इसके तहत महरमपुर, मोहनपुर, गहली, मकसूसपुर, चिंड़ालिया, बापड़ोली, नारनौल, थाना और बलाहा खुर्द में अभियान चलाने की जिम्मेदारी जिला प्रधान एवं नारनौल बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट विजयपाल तथा सतवीर बडेसरा को सौंपी गई।
इन गांवों में लोगों को सामाजिक कुरीतियों के नुकसान बताकर बदलाव के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में नशे से युवाओं को दूर रखने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक आयोजनों में अनावश्यक खर्च कम करने पर जोर दिया गया। इसके लिए युवा कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
सभा का उद्देश्य युवाओं को समाज सुधार की जिम्मेदारी सौंपकर अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना है। सभा की ओर से मृत्युभोज, टीकों के लेनदेन और बेटियों द्वारा उपहार बांटने जैसी परंपराओं पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान जारी रखने का निर्णय लिया गया।
यह भी देखें – मां चामुंडा देवी मंदिर में महा नवमी पर भव्य मेला और चुन्नी यात्रा का आयोजन, सजेगा मां का दरबार, अर्पित किया जाएगा छप्पन भोग

