September 10, 2026

Narnaul: छोटा बड़ा तालाब पर मनाया जाएगा 15वां विशाल गणपति उत्सव

0
Nnl 8

Narnaul: नारनौल के छोटा बड़ा तालाब, नारनौल में गणपति उत्सव मंडल रजि. द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15वां विशाल गणपति उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के अंतर्गत 19 सितंबर शनिवार को भव्य जागरण होगा।

गणपति उत्सव को लेकर मंडल की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है और अब उत्सव को भव्य रूप देने के लिए तैयारियाँ जोरों-शोरों से चल रही हैं। मंडल के सदस्य आयोजन को सफल एवं आकर्षक बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

मंडल द्वारा आयोजित किए जाने वाले गणपति उत्सव के तहत 14 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा कलश यात्रा के साथ छोटा बड़ा तालाब पर विधि-विधानपूर्वक विराजमान की जाएगी। गणपति जी के विराजमान होने के पश्चात पूरे उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम भगवान श्री गणेश जी की आरती की जाएगी। साथ ही आरती के समय प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे छोटा बड़ा तालाब का वातावरण पूरे उत्सव के दौरान भक्तिमय बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed