Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul: चिकित्सा शिविर में 211 मरीजों की हुई जांच

Narnaul: चिकित्सा शिविर में 211 मरीजों की हुई जांच
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: सेवा भारती हरियाणा प्रदेश, शाखा नारनौल एवं महादेव प्रसाद धर्मार्थ ट्रस्ट, नारनौल के सहयोग से गेटवेल हॉस्पिटल, नारनौल द्वारा कुटुंब पैलेस, मेहता चौक, नारनौल में निःशुल्क विशाल चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
डॉ उमेश गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर गेटवेल हॉस्पिटल के साथ-साथ शिविर में गेटवेल हॉस्पिटल के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान डॉ कुणाल शर्मा जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉक्टर निशास्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ संदीप नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ विक्रम हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा डॉ आदित्य और डॉक्टर अश्वनी हृदय एवं मूत्र रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जिला अध्यक्ष सेवा भारती सुधीर मित्तल ने बताया कि शिविर के दौरान शुगर, बीपी एवं ईसीजी की जांच भी पूर्णतया निःशुल्क की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में कुल 211 ओपीडी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महादेव प्रसाद धर्मार्थ ट्रस्ट से दीपक कुमार जैन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत और विकसित राष्ट्र की नींव होता है। जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना एक बहुत बड़ा सामाजिक कार्य है। शाखा अध्यक्ष अशोक सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा भारती सदैव समाज सेवा एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन सेवा भारती की इसी सेवा भावना के तहत किया गया है। उन्होंने गेटवेल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों, महादेव प्रसाद धर्मार्थ ट्रस्ट एवं शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सुधीर मित्तल, संरक्षक जयप्रकाश एवं शाखा अध्यक्ष अशोक सिंघल, सचिव डॉक्टर शिवकुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, उप प्रधान बजरंग लाल गुप्ता, संयोजक सुशील तायल, मीडिया प्रभारी अशोक सैनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जैन, अश्विनी कटारिया, राजेश गोयल , सुभाष कश्यप देवदत्त शर्मा, जिला सह सेवा प्रमुख डॉ दीपक शेरावत, सुनील चुग, डॉ संजय वर्मा, प्रतिमा भारद्वाज महिला संयोजिका ,संजय अग्रवाल बिट्टू, हंसराज आर्य माननीय जिला संघ चालक, विजय शर्मा नगर संघ चालक, सतीश शर्मा एडवोकेट प्रधान ठाकुर धर्मार्थ ट्रस्ट नलापुर, रूडमल अग्रवाल करोत वाले, सुरेश चौधरी वाइस चेयरमैन मार्किट कमेटी, प्रमुख समाजसेवी गोपाल शरण गर्ग, रमेश अग्रवाल, अरुण नूनीवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।