Breaking News
Bollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यानKarwa Chauth Shopping: करवा चौथ से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक, लाल जोड़ों और मैचिंग ज्वेलरी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट से मानहानि केस में बरी; अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक बयान पर दर्ज हुआ था केसLamayuru Moonland Ladakh: बिना अंतरिक्ष गए देखें चांद का नजारा! लद्दाख के लामायुरू मूनलैंड की खूबसूरत दास्तानBollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यानKarwa Chauth Shopping: करवा चौथ से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक, लाल जोड़ों और मैचिंग ज्वेलरी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट से मानहानि केस में बरी; अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक बयान पर दर्ज हुआ था केसLamayuru Moonland Ladakh: बिना अंतरिक्ष गए देखें चांद का नजारा! लद्दाख के लामायुरू मूनलैंड की खूबसूरत दास्तान

Narnaul : महेंद्रगढ़ जिला पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान, नारनौल में 376 पेटी शराब बरामद

Narnaul : महेंद्रगढ़ जिला पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान, नारनौल में 376 पेटी शराब बरामद

पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए अवैध शराब के आरोपी ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारनौल में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

 

विज्ञापन

सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने 376 पेटी अवैध शराब से भरा हुआ एक कैंटर वाहन पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने कैंटर ड्राइवर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नारनौल सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए टीम जाट गुवाना टोल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि संतोष (निवासी ताल, देवगढ़, राजस्थान) और स्वर्ण (निवासी गाजुना, राजस्थान) एक कैंटर में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर 152-डी हाईवे के रास्ते गुजरात लेकर जा रहे हैं।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली।

 

 

डिब्बों के पीछे छिपाई गई थीं शराब की पेटियां

पुलिस द्वारा जब कैंटर की तलाशी ली गई, तो वाहन में आगे हीरो साइकिल के डिब्बे रखे हुए मिले। जब पुलिस ने उन डिब्बों को हटाया, तो उनके पीछे छिपाकर रखी गई अवैध शराब की भारी पेटियां बरामद हुईं।

 

 

वाहन और शराब जब्त, आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने मौके से कुल 376 पेटी अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कैंटर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों से शराब से जुड़ा कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

 

इसके बाद दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

 

 

पुलिस की आमजन से अपील

महेंद्रगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, नशीले पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह की अवैध गतिविधियों की कोई भी जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

 

पुलिस ने यह भी आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

 

यह भी देखें – हरियाणा में बिगड़ी हवा, पानीपत-फरीदाबाद में प्रदूषण बढ़ा, दिल्ली-NCR की भी हवा खराब

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।