Breaking News
Bhiwani News: भिवानी में 4 दिन से लापता 7 साल के मासूम का जोहड़ में मिला शव, गांव में पसरा सन्नाटाNangal Chaudhary News: एसडीएम उदय सिंह ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नायन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजाWoman Farmer Kurukshetra: कुरुक्षेत्र की महिला किसान का कमाल, डाइटीशियन अनुराधा ने शहद से तैयार किए खास मुरब्बेNarnaul News: जिला पुलिस अधीक्षक की अपील, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आएं, गुप्त सूचना के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरKarnal Temple Theft Case: गोगा मेड़ी मंदिर में गुल्लक तोड़कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी सूरज चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेलBhiwani News: भिवानी में 4 दिन से लापता 7 साल के मासूम का जोहड़ में मिला शव, गांव में पसरा सन्नाटाNangal Chaudhary News: एसडीएम उदय सिंह ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नायन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजाWoman Farmer Kurukshetra: कुरुक्षेत्र की महिला किसान का कमाल, डाइटीशियन अनुराधा ने शहद से तैयार किए खास मुरब्बेNarnaul News: जिला पुलिस अधीक्षक की अपील, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आएं, गुप्त सूचना के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरKarnal Temple Theft Case: गोगा मेड़ी मंदिर में गुल्लक तोड़कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी सूरज चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

Narnaul : नांगल चौधरी में दरिंदगी की कोशिश, पानी भरने गई 14 वर्षीय किशोरी को खेत में खींच ले गया आरोपी, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

Narnaul : नांगल चौधरी में दरिंदगी की कोशिश, पानी भरने गई 14 वर्षीय किशोरी को खेत में खींच ले गया आरोपी, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

प्रतीकात्मक फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul :  नारनौल के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार शाम पानी भरने गई 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। गनीमत रही कि वक्त पर मां के मौके पर पहुंच जाने से आरोपी की घिनौनी करतूत नाकाम हो गई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गुरुवार शाम किशोरी गांव में पानी भरने के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए बैठा गांव का एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी को जबरन खींचकर पास के एक खेत में ले गया। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी का मुंह दबाकर उसके कपड़े उतार दिए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन

मां के आने से टली अनहोनी

घटना के दौरान संयोगवश पीड़िता की मां भी अपनी बेटी के पीछे-पीछे पानी भरने के लिए उसी रास्ते पर आ रही थी। खेत के पास पहुंचते ही जब मां ने अपनी बेटी को संकट में देखा, तो वह तुरंत मौके की ओर दौड़ी। अचानक मां को सामने देखकर आरोपी घबरा गया और किशोरी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

सहमी हुई पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद मां ने तुरंत अपने पति को घटना की जानकारी दी। सदमे में आए परिवार ने बिना देर किए नांगल चौधरी थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

 

यह भी देखें –  जींद में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, नशे की धुन में मां पर तेजधार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।